शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने की टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा, दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 24, 2026 3:03 अपराह्न
  • मोबाइल नेटवर्क, 4जी कवरेज और भारत नेट परियोजना की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी, 4जी सैचुरेशन तथा भारत नेट परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मोबाइल टावरों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क कवरेज में प्रभावी सुधार हो सके। उन्होंने मोबाइल टावरों की परफॉर्मेंस, इंटरनेट स्पीड, नेटवर्क रेंज, कॉल गुणवत्ता एवं कवरेज से संबंधित सभी तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में कार्यशील टावरों की समीक्षा करते हुए जहां अतिरिक्त टावरों की आवश्यकता है, वहां सर्वे कर विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त नेटवर्क संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी दूरसंचार कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लोंग सेगड़ी, कुनीगाड़, ईराणी, बिरही सहित अन्य गांवों एवं क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
भारत नेट परियोजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में 4जी सैचुरेशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भारत नेट के तहत हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत भवनों की सूची तैयार कर आईटीडीए को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक कार्यों, ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं, जिससे विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी दूरसंचार कंपनियों से समन्वय बनाकर नेटवर्क सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयवीर नेगी, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित बीएसएनएल, एयरटेल, जियो, वीआई तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
  • दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम
  • एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में 459 करोड़ से अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ
  • उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 2027 चुनाव के लिए संगठन को धार देने की तैयारी
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – ‘कल्याणकारी भाव ही शिव है’
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – ‘ॐ नमः शिवाय’ पंचाक्षर मंत्र कल्याण, शांति और मोक्ष का मार्ग
  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.