मंगलवार, सितम्बर 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने ली मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2021 4:51 अपराह्न
पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक ली। उन्होने हर माह मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। जिसमें कार्य प्रगति की गहनता से समीक्षा की जायेगी। कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित घोषणाओं की विवरण सुस्पष्ट से देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि रिपोर्ट में एकरूपता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 203 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें 88 घोषणाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनका कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर अपेक्षित है उसकी डीपीआर 15 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण, शहरी विकास, विधुत, शिक्षा, संस्कृति विभाग को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की संख्या सही कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है उन्हें दस्तावेजों में पूर्ण न दिखाई जाय। भौतिक कार्य पूर्ण होने पर ही घोषणा को पूर्ण दिखाये। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं की कार्यवाही जनपद स्तर से होनी है, उन घोषणाओं की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। जिससे उनका समाधान समय पर किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि हर माह मुख्यमंत्री घोषणाओं हेतु समीक्षा बैठक की जाएगी, जिससे पूर्ण तथा प्रगति वाले कार्यों की रिपोर्ट मिल सकेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं की रिपोर्ट सही रूप से उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर विलोपन की कार्यवाही करनी है उसकी आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जिससे शासन को उसकी जानकारी अवगत कराई जा सकेगी। कहा कि जनपद में ऐसी घोषणाएं जो शासन स्तर पर लंबित या स्वीकृत अपेक्षित है। उसके लिए शासन की जानकारी के लिए एक पत्र जनपद कार्यालय से प्रेषित करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया अपने स्तर से कोई भी घोषणाएं लंबित नही रखेगा। कहा कि इस माह के अंत तक सभी घोषणाओं पर सकारात्मक दृष्टि से कार्यवाही जनपद स्तर पर पूर्ण करते हुए शासन को भी अवगत कराया जाएगा। कहा कि शासन स्तर पर जो कार्यवाही अपेक्षित है उसकी भी जानकारी प्राप्त कर के सम्बन्धित क्षेत्र के विधायकों को अवगत करा दी जाएगी। कहा कि जिन क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणाओं में समस्या आ रही है उसका समाधान के लिए मा. विधायकों से संपर्क स्थापित कर कार्यवाही के लिए अनुरोध किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, डीपीआरओ एम.एम. खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.एस. नेगी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, लोक निर्माण प्रांतीय खंड से अधिशासी अभियंता अरुण कुमार पाण्डेय, खेल अधिकारी अरुण बंगियाल, डीओ पीआरडी गणेश थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विभागीय कार्यो में लापरवाही पर एई और जेई पर एफआईआर
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम सविन बंसल
  • सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई
  • देहरादून में भारी बारिश का कहर : 13 की मौत, 16 लापता
  • सनातन संस्कृति विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम है – सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
  • नंदानगर के आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
  • सांगठनिक मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी = आराधना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.