शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया ग्राम भैंसरों में मदर पोल्ट्री यूनिट, मुर्गी बाड़ा, हैचिंग स्थल, सोलर पैनल आदि का स्थलीय निरीक्षण, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2021 5:13 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम पंचायत द्वारखिल के ग्राम भैंसरों में मदर पोल्ट्री यूनिट, मुर्गी बाड़ा, हैचिंग स्थल, सोलर पैनल आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित स्वयं सहायता समूह से मुर्गियों की प्रजाति, चारा खर्च, लागत व आमदनी की जानकारी ली तथा आय-व्यय को पंजिका में दर्ज करने को कहा। साथ ही कहा कि स्वयं सहायता समूहों को हर माह कम से कम चार बैठके करनी चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने पौड़ी ब्लॉक स्थित स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पादित पहाड़ी उत्पादों का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आज ग्राम भैंसरों में मिलन ग्राम संगठन के अंतर्गत मंगला देवी, ज्वाल्पा देवी, दुर्गा देवी, जय नागराजा स्वयं सहायता समूह द्वारा किये जा रहे मुर्गी पालन, मदर पोल्ट्री यूनिट सहित अन्य कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूह की कार्यों में मदद करना तथा उनको हैचिंग की ट्रेंनिग देना सुनिश्चित करें, ताकि समूह स्वरोजगार से अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सके तथा अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकें। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
कहा कि गांव के क्षतिग्रस्त मार्ग, पंचायत भवन व उसके शौचालय, पेयजल लाइन को ठीक करने हेतु कन्वर्जन में कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भैंसरों में मदर पोल्ट्री यूनिट स्थापित की गई है, जिसकी क्षमता 1500 चूजे प्रति बेच है तथा 06 अन्य बेच प्रस्तावित हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूहों को शासन/विभाग से मिलने वाली सहायता में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने समूह को कहा कि कुक्कुटों की नस्ल वनराज के अलावा कड़कनाथ को भी सकते हैं, जिससे आय में वृद्वि होगी। जिलाधिकारी ने पौड़ी ब्लॉक स्थित हिलांस आउटलेट व उमंग क्लस्टर स्तरीय संगठन द्वारा संचालित मंडवा बिस्किट इकाई तथा 500 लीटर के बल्क मिल्क चीलर का निरीक्षण सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी ली।
खण्ड विकास अधिकारी प्रवीन भट्ट ने बताया कि हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट की ओर से ग्राम द्वारखिल में 11 लाख लागत की सोलर वाटर लिफ्टिंग परियोजना लगाई गई है, जिसमे लगभग 34 परिवारों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है। साथ ही कहा कि हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट की ओर से बेकरी, डेयरी व दोना पत्तल आदि कार्यों में भी ग्रामीणों को मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि द्वारखिल गांव में 05 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनमे 03 भैंसरों में कार्यरत हैं। कहा कि समूह को आजीविका पैकेज मॉडल में 10-10 पौधे भी दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, ग्राम प्रधान द्वारखिल कामिनी देवी, ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह, डीपीओ दीपक नेगी, ब्लॉक मिशन मैनेजर अंकित बिष्ट, रोगजार सेवक विपिन गैरोला सहित विजय बिष्ट, सावित्री देवी, पूनम देवी, रामचन्द्री देवी, गीता देवी, ऊषा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.