रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया धुमाकोट तहसील का औचक निरीक्षण, संचालित कार्याे का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 4:11 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने रविवार को धुमाकोट में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तत्पश्चात धुमाकोट तहसील का औचक निरीक्षण कर संचालित कार्याे का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कुछ कार्य पटलों में कार्य सही तरीके से संपादित नही होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को संबंधित कार्मिकों के अवशेष कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कहा कि प्रत्येक कार्मिक को आंवटित कार्यों की सूची डिस्प्ले करें, साथ ही सभी के पास कार्य पुस्तिका अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अभिलेख पटल, डब्लूवीएन पटल, आरके पटल, खतोनी संग्रह कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों में कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंनेे पेशकार का स्पष्टीकरण, जबकि राजस्व लेखाकार के 02 माह से लगातार अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब व वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने धुमाकोट तहसील के निरीक्षण के दौरान कार्मिकों की सेवा पुस्तिका पूर्ण न भरे होने पर संबंधित कार्मिक को पूर्ण रूप से भरने के निर्देश दिये। उन्होंने आरसी पंजिका को नियमित प्रारूप पर न भरे जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील के समस्त कार्मिकों को उनके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों को समयान्तर्गत सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु प्रेरित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने रेवन्यू भवन की जानकारी पंजिका में दर्ज न होने पर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिन के भीतर पंजिका में दर्ज कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि तहसील के समस्त भवनों की पैमाइस करें तथा अतिक्रमण है तो उसका विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने सीएम राहत कोष की जानकारी लेते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों को चैक वितरण किया गया है उसका सत्यापन कर आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने एसडीएम को उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट न्यायालय धुमाकोट में लंबित पड़े मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आरके पटल निरीक्षण के दौरान खतोनी एवं भूमि वादों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पटल प्रभारी एवं उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को मामलों की निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने अभिलेख कक्ष में संरक्षित दस्तावेज का रख-रखाव का अवलोकन करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धुमाकोट प्रमोद कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रियंका, वाईएस बड़थ्वाल सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.