गुरूवार, मई 29, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की पर्यटन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिले में इको टूरिज्म व ट्रैकिंग पर्यटन को नई उड़ान, 50 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर कार्य तेज

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2025 12:29 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बुधवार को पर्यटन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभिन्न ट्रैक मार्गों एवं अन्य पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए इकोटूरिज्म एवं ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हो सके। जिलाधिकारी ने सरनोल-सरुताल एवं जखोल-देवक्यारा और नचिकेता ताल जैसे पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं ट्रेक मार्ग की मरम्मत,रेन शेल्टर,कैंपिंग शैड आदि निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि पर्यटकों प्रतिकूल मौसम में इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने नचिकेता ताल ट्रैक मार्ग एवं पाथ वे और अन्य कार्यों के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर रेन शेल्टर निर्माण हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस दृष्टि से भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य योजना बनाई जाए। जिलाधिकारी ने ऐतिहासिक व रोमांचक गर्तांग गली को पर्यटन की दृष्टि से और बेहतर बनाने एवं ट्रैक मार्ग के विस्तारीकरण योजना तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा की जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। अवस्थापना विकास से न केवल पर्यटकों को सुविधा मिलेगी,बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि पर्यटन स्थलों को आकर्षक,सुरक्षित एवं पर्यटक-मैत्री बनाते हुए कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि जिले की ट्रैकिंग पर्यटन क्षमता को सशक्त बनाने के लिए ₹50 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। बैठक में एसडीओ मयंक गर्ग,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शालिनी चित्राण समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क हरीश नेगी,उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार निधी सेमवाल,प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर वर्चुअल रूप से जुड़े थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्र निर्माण आत्म-सुधार से संभव – डॉ. चिन्मय पण्ड्या
  • श्रद्धालु ध्यान दें : भ्रामक वेबसाइटों से रहें सावधान
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव के तहत हुआ नर्सिंग के 18 छात्र- छात्राओं का चयन
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कल्याण के लिए और चिंता को कम करने विषय” पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन
  • पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में IAS निधि यादव की दूरदर्शी पहल लाई रंग, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साधा सम्पर्क!
  • देहरादून में FDA की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त
  • पैठाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर में विकास कार्य और पार्किंग निर्माण की संभावनाएं तलाशने पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, मास्टर प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
  • ज्वालापुर में नकली आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर आयुर्वेदिक विभाग का छापा, एक गिरफ्तार, दवाएं जब्त
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की पर्यटन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिले में इको टूरिज्म व ट्रैकिंग पर्यटन को नई उड़ान, 50 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर कार्य तेज
  • राज्य हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कैबिनेट द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.