शनिवार, अप्रैल 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए ली जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2023 3:54 अपराह्न
पौड़ी : मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। सीएम घोषाणाओं पर सम्बन्धित विभागों द्वारा धीमी कार्यवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय स्तर पर लम्बित घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जनपद से सम्बन्धित 58 सीएम घोषणाओं में 09 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है जबकि 25 घोषणाएं शासन स्तर पर, 21 पर कार्य अनारम्भ जबकि 3 घोषणाओं को विलोपित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने विभागीय स्तर पर लम्बित घोषणाओं को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट की। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर विभागीय स्तर पर बरती जा रही शिथिलता पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार को 2 दिन के भीतर शहर में स्ट्रीट लाईट लगाये जाने सम्बन्धित घोषणा पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिये हैं। शिक्षा विभाग के स्तर पर लम्बित घोषणाओं को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, सीटीओ गिरीश चंद, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि पीएस बृजवाल, डीडीओ मनविंदर कौर, डीएसटीओ राम सलोने, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.