मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा, ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2026 8:07 अपराह्न
  •  21 परियोजनाएं पूर्ण, 10 विभागों को हस्तांतरित; शेष परियोजनाओं की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट
 देहरादून : जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति तथा संचालन एवं अनुरक्षण (ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस) कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्वीकृत 22 परियोजनाओं में से 21 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा इनमें से 10 परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जा चुका है। एक परियोजना, ग्रीन बिल्डिंग, वर्तमान में निर्माणाधीन है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 11 पूर्ण परियोजनाओं के हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति लगभग 40 प्रतिशत बताए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यों में अपेक्षित गति लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित लेबर प्लान के अनुसार पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश स्मार्ट सिटी अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि परियोजना में हुई देरी के कारणों तथा इसके लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के संबंध में की गई कार्रवाई का विवरण भी प्रस्तुत किया जाए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका भुगतान निर्धारित प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किया जाए। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि. तीरथपाल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद वर्चुअल माध्यम से तथा कृष्णा चमोला एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.