सोमवार, जून 23, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान को दी भावभीनी विदाई, सीईओ यूकाडा की मिली नई जिम्मेदारी, पौड़ी गढ़वाल में विकास को दी नई गति, जनता के बीच रहकर किया समस्याओं का समाधान

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2025 11:23 अपराह्न
  • डीएम डॉ. आशीष चौहान को दी भावभीनी विदाई
  • नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान (आईएएस बैच-2012) को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) व निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. चौहान के स्थानांतरण पर जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि डॉ. चौहान ने अपने कार्यकाल में जनपद में विकास की रफ्तार को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी एक जमीन से जुड़े हुए अधिकारी हैं, जिन्होंने आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया। उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण प्रेरणाप्रद है। हमें उनके कार्यों से सीख लेकर उसी समर्पण भाव से जनता की सेवा करनी चाहिए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि पौड़ी जनपद मेरे लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। यहां के लोगों ने जो स्नेह और सहयोग दिया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ मुझे जन सहभागिता का जो अनुभव यहां मिला वह बेहद मूल्यवान है। उन्होंने अधिकारियों की टीम की भी सराहना की और कहा कि जनपद के विकास में सभी विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की कार्यकुशलता तब ही निखरती है जब उसे जनसमर्थन और विभागीय सहयोग प्राप्त होता है। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह दोनों बातें पौड़ी में प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी डॉ. चौहान के कार्यकाल को सराहा और कहा कि उन्होंने न केवल कार्यालयी कार्यों में तत्परता दिखाई, बल्कि मैदान में उतरकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश, तत्काल शुरू हुआ ड्रेनेज कार्य
  • डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कहा – मुख्यमंत्री के संकल्प “अतिथि देवो भवः” की परंपरा के साथ जारी रहे तीर्थयात्रियों का सत्कार
  • 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का संकल्प रोज करें योग – योगी रजनीश
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के डाकरा गुरुद्वारा में 20 केवी क्षमता के सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन
  • IAS स्वाति एस. भदौरिया ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी का पदभार संभाला, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत
  • नवनियुक्त डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सीएचसी लक्ष्मणझूला का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
  • बागेश्वर में स्वच्छता का संगठित संदेश, आमजन में दिखा सकारात्मक उत्साह
  • अतुल्य भारत, अजेय भारत : मोदी युग ने पर्यटन को कैसे दिया नया स्वरुप
  • पुलिस ने किरोड़ा नाला टनकपुर के तेज बहाव में फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल निकाला
  • पर्यटकों से लूटपाट करने वाले शातिर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.