शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम देहरादून सविन बंसल ने आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्तिकर्ता गोदाम भगवानपुर हरिद्वार में की औचक छापेमारी, अंडो की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सैंपल

शेयर करें !
posted on : मार्च 6, 2026 7:33 अपराह्न
  • गृहमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम की समीक्षा से लौटते हुए देहरादून जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्ति कर रहे भगवानपुर स्थित गौदाम का औचक निरीक्षण 
  • डीएम सविन बंसल की जिला देहरादून के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्तिकर्ता गोदाम पर औचक निरीक्षण 
  • मुख्यमंत्री के संकल्पानुसार राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से समझौता नही; पर डीएम देहरादून का एक्शन; भगवानपुर पहुंच  सेंट्रल गोदाम का निरीक्षण
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • देहरादून सहित गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडो की गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैंपल लिए गए
  • गोदाम का संचालन  मानक अनुसार करने के निर्देश; सामग्री आपूर्तिकर्ता से निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट मांगे गए हैं 
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने करवाई सेंपलिंग; टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे वाहन
देहरादून : गृहमंत्री भारत सरकार के देहरादून/हरिद्वार में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा के उपरान्त लौटते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील भगवानपुर स्थित  सेन्ट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। लम्बे समय से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त इनपुटस कि जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत परीक्षण आवश्यक है।  
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा आज तहसील भगवानपुर अन्तर्गत माढी चौक अवस्थित राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन एवं पोषण सामग्री आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न माध्यमों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में प्राप्त इनपुटस , जिनका मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेेकर सभी जिलाधिकारियों को  निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे।  निरीक्षण में खजूर एवं केले व अंडे के सैम्पल लिए गए। सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। गोदाम का संचालन खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं  तापमान (टेंपरेचर) नियंत्रण की  समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। 
जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच किए जा रहे वाहनों को मौके पर रुकवाकर सैंपलिंग कराई गई। टिहरी, उत्तरकाशी एवं डोईवाला के लिए सामग्री लेकर रवाना होने वाले वाहनों की जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण हेतु सुरक्षित कराए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य के नौनिहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।  जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्रदेव, कानूनगो भगवानपुर संजय कुमार, श्रम विभाग से अनिल पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.