बुधवार, जुलाई 2, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2025 10:06 पूर्वाह्न

बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और प्रत्येक बिंदु पर गहन चर्चा कर देरी के कारणों को समझा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत विभाग, सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, जिला आपदा प्रबंधन, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने पुनर्वास स्थलों का विकास, प्रभावित परिवारों का शीघ्र विस्थापन, भू-अधिग्रहण व मुआवजे के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, एवं निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में देरी के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के साथ शीघ्र कार्य संपादन के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा प्रत्येक विभाग को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना होगा।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, गति और उत्तरदायित्व आवश्यक हैं। उन्होंने विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने पर भी बल दिया, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा गलतफहमी के लिए कोई स्थान न रहे। समस्त विभागों को निर्देशित किया कि नीतियों के क्रियान्वयन की सतत निगरानी हेतु संबंधित विभाग नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित करें, ताकि योजनाओं की प्रगति की प्रत्यक्ष समीक्षा की जा सके और आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत की जाए।

बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, ईई पीडब्ल्यूडी संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, जलनिगम वीके रवि, सिंचाई केके जोशी, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ निष्ठा कोहली, डीडीएमओ शिखा सुयाल आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को किया सम्मानित
  • धामी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, दुकानदार को फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी
  • भयंकर बारिश में पंचायत चुनाव करवाना जनता की जान से खिलवाड़ : धस्माना
  • कोटद्वार : कोर्ट के आदेश पर पिज्जा अंकल हुआ बंद, लंबे समय से नहीं दिया था किराया, एडवोकेट शरद चंद गुप्ता ने दी जानकारी
  • सरस्वती ने हस्तशिल्प को बनाया आर्थिकी का जरिया
  • पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से
  • अतिथि शिक्षकों ने किया कलस्टर विद्यालयों के सृजन का विरोध
  • जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 364 नामांकन पत्र बिके
  • कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार के बड़े फैसले, रोजगार योजना, खेल नीति, R&D फंड समेत कई फैसलों पर मुहर
  • उत्तराखंड: इस विभाग ने मानसून में लगाई कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, अधिकारियों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.