गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : कोर्ट के आदेश पर पिज्जा अंकल हुआ बंद, लंबे समय से नहीं दिया था किराया, एडवोकेट शरद चंद गुप्ता ने दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2025 1:40 पूर्वाह्न

कोटद्वार : लालबत्ती चौक के निकट स्थित “पिज्जा अंकल” पिज्जा सेंटर को कोर्ट के आदेश के बाद आज खाली करा दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता शरद चंद गुप्ता ने बताया कि ये दुकान कुछ वर्ष पहले शिप्रा और मोनिका निवासी गोविंद नगर द्वारा वीरेंद्र पाल निवासी बिजनौर को पिज्जा अंकल नाम से एक पिज्जा स्टोर खोलने के लिए दी गई थी। किरायेनामे के शर्तों के अनुसार जिसका काफी समय से किराया नहीं दिया गया था। जिसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंचा। और कोर्ट ने किरायेदार को अपना कब्जा हटाकर उसका शान्तिपूर्वक कब्जा वादीगण यानी दुकान मालिक को सौंपने और बकाया किराया एवं हर्जाना इस्तेमाली मुव० 66,125/-रु० (छियासठ हजार एक सौ पच्चीस रुपये) प्रतिमाह की दर से दावा दायर करने के दिनांक से कब्जा दिये जाने की तिथि तक, वादीगण को अदा करने के आदेश जारी किए। वरिष्ठ अधिवक्ता शरद चंद गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 05-05-2025- पत्रावली कोर्ट में पेश हुई। पुकार पर डिक्रीदार की ओर से अधिवक्ता शरत चन्द्र गुप्ता उपस्थित हुए।

निर्णीत ऋणी यानी किरायेदार की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। डिक्रीदार की ओर से प्रार्थना पत्र में बताया गया कि किरायेदार को प्रेषित समन / नोटिस तामील होने के बावजूद विपक्षी द्वारा विवादित सम्पत्ति / दुकान को न तो खाली किया गया है और न ही अवशेष किराया आदि, अदा किया गया है। अतः विपक्षी को न्यायहित में प्रार्थीगण के स्वामित्व के भवन भाग से बेदखल कर कब्जा दिलाये जाने एवं अवशेष धनराशि के लिए विपक्षी के विरुद्ध वसूली प्रपत्र जारी करने की प्रार्थना की गयी। जिसके बाद दिनांक 02-05-2025 को दिए गए पते पर समन तामिली के लिए निवासी मार्फत मैसर्स पिज्जा अंकल कैलाश आर्केट कच्ची आदत नजीबाबाद रोड कोटद्वार गया तो वीरेन्द्र पाल पुत्र हरदयाल सिह के बारे में कर्मचारी द्वारा बताया गया कि यहां पर नहीं है। बाहर गये हुए हैं। कर्मचारी द्वारा नोटिस लेने से मना किया। नोटिस की एक प्रति मुख्य दरवाजें पर चस्पा कर तामील की गयी। गवाह के हस्ताक्षर नोटिस की प्रति पर अंकित करवाये गये।

उक्त आदेशिका वाहक की आख्या से स्पष्ट है कि निर्णीत ऋणी यानी किरायेदार को मामले की पूर्ण जानकारी है और उसके मामले की समन की प्रति आदेशिका वाहक द्वारा उसके कर्मचारी को दी गयी जिसने लेने से मना किया तब नोटिस की एक प्रति निर्णीत ऋणी के मुख्य दरवाजें पर चस्पा कर तामील की गयी तथा समन की प्रति पर गवाह के हस्ताक्षर करवाये गये। लेकिन निर्णीत ऋणी की ओर से प्रार्थना पत्र के विरुद्ध कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गयी और न ही उसकी ओर से कोई उपस्थित ही हुआ है। वैसे भी पूर्व में लघुवाद निर्णीत ऋणी के विरुद्ध एकपक्षीय रुप से निर्णीत किया गया था। अतः उपरोक्त परिस्थितियों में डिक्रीदार यानी दुकान मालिक का प्रार्थना पत्र स्वीकार किया तथा निर्णीत ऋणी के विरुद्ध प्रश्नगत किरायेदारी वाली सम्पत्ति/दुकान खाली कराने बावत बेदखली परवाना जारी किया गया। जिसके बाद आज दुकान खाली करा ली गई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.