posted on : दिसम्बर 9, 2021 5:04 अपराह्न
कोटद्वार । जिला स्तरीय जनपद पौड़ी के खेल महाकुंभ 2021-22 के द्वितीय चरण के मैच 7 दिसंबर वह 8 दिसंबर को स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में खेले गए जिसमें बॉक्सिंग जूडो ताइक्वांडो व हैंडबॉल के अंडर 14 बालक बालिका अंडर-17 बालक बालिका अंडर 21 मैं आयोजित हुई प्रतियोगिता में खिरसू ब्लॉक, पौड़ी, दुगड्डा, जयहरीखाल, कोट, एकेश्वर, पोखडा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । दुगड्डा ब्लॉक की ओर से खेलते हुए बोर इयर्स फाइट क्लब महर्षि विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार का प्रदर्शन सराहनीय रहा । बोरियस क्लब कोटद्वार की ओर से बॉक्सिंग में खुशबू ने गोल्ड पदक प्राप्त किया ।उन्होंने अपने भार वर्ग में मानसी को पराजित किया । बॉक्सिंग बालक वर्ग में क्लब के उज्जवल नेगी, मयंक बिष्ट, सौरभ नेगी, सुमित, मानस भाटिया, प्रियांशु बिष्ट, मयंक नेगी व अमन कुमार ने प्रतियोगिता में अपने अपने भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया जबकि क्लब के अन्य खिलाड़ियों में कार्तिक, समर, प्रशांत क्षेत्री व सौरभ नेगी ने रजत पदक प्राप्त किया । क्लब के ही कार्तिक ने ताइक्वांडो में रजत पदक प्राप्त किया जबकि जूडो में सूरज कुमार ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर कोटद्वार का दबदबा रहा । बालक वर्ग में रोहित चौहान व अंकित भंडारी ने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया । मयंक काला शितेज व पंकज चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि शांतनु शिव प्रजापति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ बालिका वर्ग में संजीवनी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंकित दानू, हेमंत गढ़िया, कमल गढ़िया, करण ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया । विद्यालय के ही आयुष ने ताइकांडो में प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंडर 17 बालिका वर्ग में मोनिका, सुरभि पंत, अनुष्का ने अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया । सृष्टि साही व देवयानी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । जूडो में पीयूष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में अरमान को प्रथम, विमल को द्वितीय, अरुण को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । जूडो के अन्य वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार की विनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय की ही नूर सभा व अमरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर युवा कल्याण पौड़ी के पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी गणेश थपलियाल, धीरेंद्र सिंह कंडारी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत, धीरेंद्र सिंह रावत, डबल सिंह बिष्ट, उप कीड़ा अधिकारी संदीप ढुकलान, आरिफ अली, राकेश कठैत, राजेंद्र सिंह रावत, जगमोहन बिष्ट, महेश कुकरेती, विनोद पंत, लक्ष्मी रावत, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसाईं, नितिन नेगी, देवराज, संजय रावत, नीरज पटवाल, दीपक नेगी, पूरन सिंह नेगी, मुकेश सुंद्रियाल, सिद्धार्थ कोटनाला, सिद्धार्थ उनियाल, महेंद्र रावत आदि ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं नगद धनराशि देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।




