posted on : जून 1, 2022 12:01 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): उद्योग विभाग के सौजन्य से खंड विकास कार्यालय डुंडा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित नैनो योजनाओं के लिए स्वरोजगार कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तरकाशी यूके तिवारी के द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार, मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि हम उम्मीद करते हैं कि जो लोग यहां आए हैं उनका यहीं पर पंजीकरण कर दिया जाए। साथ ही कहा कि जो अभ्यार्थी फॉर्म भरने के चुका उनका भी फॉर्म यहीं पर भर दिया जाएगा ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पोर्टल पर लाकर बैंकों भेज दिया जायेगा। और क्योंकि यह द्वितीय वर्ष की शुरुआत है विभाग के पास टारगेट भी पर्याप्त है। हम भी चाहे विभाग भी चाहेगा कि ज्यादा से ज्यादा बैंकों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करके स्वरोजगार दिया जाएऐगा। इस रोजगार सृजन कार्यक्रम में 26 लोगों का पंजीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में यूके तिवारी जिला महाप्रबंधक उत्तरकाशी, पुष्पा रमोला सहायक महाप्रबंधक, ग्राम विकास विभाग वीरेंद्र सिंह राणा, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश पवार, आदि लोग शामिल थे


