मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार ने पत्रकारों को दी मतगणना की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2022 7:19 अपराह्न
देहरादून :  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार आज मीडिया से रूबरू होते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर में बनाए गए मतगणना स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों/गाईडलाइन के अनुसार  समुचित तैयारियां एवं व्यवस्थाएं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना असिस्टेंट व माइक्रो ऑब्र्जवर तैनात रहेगा तथा पोस्टल बैलेट मतगणना टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, दो असिस्टेंट एक माइक्रो आब्र्जवर तथा एक एआरओ तैनात रहेगा। इसी प्रकार ईटीपीबीएस टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर एक मतगणना सहायक तैनात रहेगा। तथा प्रत्येक कक्ष में ईटीपीबीएस के लिए एक एआरओ तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों के दो चरण के प्रशिक्षण हो चुके है, तथा कल मतगणना कार्मिकों का दूसरे चरण का रेण्डमाईजेशन होगा तथा 10 मार्च को प्रातः 05 बजे मतगणना कार्मिकों का अन्तिम रेण्डमाईजेशन होगा। इसके अलावा आज एनकोर एवं ईटीपीबीएस का ड्राई-रन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत तीन लेयर सुरक्षा चक्र तैनात है जिसमें बाहरी एवं मध्य में स्थानी पुलिस बल तथा भीतरी चक्र में केन्द्रीय पुलिस बल के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।  उन्होंने बताया कि मतगणना दिवस 10 मार्च 2022 को सम्पूर्ण दिवस शराब की दुकानें बंद रहेगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड के मध्यनजर पूर्व में जारी गाईडलाइन वर्तमान में यथावत है जिसके अनुसार सभी उम्मीदवारों को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि मतगणना स्थल थर्मल स्कैनिंग की जाएगी साथ ही  उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं को  कोविड के दोनों डोज लगे होने का प्रमाण पत्र अथवा एक डोज लगे होने की दशा में 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट रैड टेस्ट कराये जाने की अनिर्वायता होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल ड्यूटी में लगे अधिकारी/कार्मिक, प्रत्याशियों के अभिकर्ता तथा ऐसे व्यक्तियों जिन्हें पास निर्गत किया गया है उनको ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 10 मार्च मतगणना दिवस पर मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी/निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं की थर्मल स्कैनिंग करने हेतु प्रत्येक प्रवेश द्वार पर विधानसभावार कर्मचारियों की तैनाती तथा मतगणना हाॅल के अन्दर व बाहर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ साथ मतगणना परिसर में अतिरिक्त मास्क रखवाने के निर्देश दिए गए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.