posted on : सितम्बर 15, 2022 8:32 पूर्वाह्न
रूडकी : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की द्वारा आयोजित विद्यार्थी एवं शिक्षक कला सम्मान समारोह का विकासखंड स्तरीय परिणाम डायट में घोषित किया गया। विजयी जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे डायट प्राचार्य दिनेश लाल साह द्वारा कहा गया की 108 प्रतियोगी में से विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुमारी जिन्नत रुड़की विकासखंड आर्य कन्या पाठशाला रुड़की, कुमारी जेनब नारसन विकासखंड, नेहा लक्सर विकासखंड वंदना खानपुर, बुरस बहादराबाद, धीरज भगवानपुर विकासखंड से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रभा आर्य कन्या पाठशाला रुड़की, कुमारी शिवानी नारसन, कुस मनी खानपुर एवं चारू देवी भगवानपुर प्रथम रही कार्यक्रम समन्वयक वैष्णो कुमार ने कहा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता अक्टूबर माह में प्रस्तावित है प्रतियोगिता का उद्देश्य कला को प्रोत्साहित करना है इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह डॉक्टर सरस्वती पुंडीर राजीव आर्य उपस्थित रहे ।



