शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड19 के कारण रुके निर्माण कार्य पुनः आरंभ करने के लिए जिलाधिकारी ने ली बैठक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 20, 2020 12:48 अपराह्न

उत्तरकाशी /यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): कोविड-19 व लॉक डाउन के चलते जनपद में रुके हुए निर्माण कार्यों को पुनः प्रारंभ कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कार्यदाई संस्थाओं की अहम बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसी अपने मजदूरों को सोशल डिस्टेंस,माक्स अनिवार्य रूप से पहनने,व सैनिटाइजर का उपयोग करने का गहनता से प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्माण एजेंसी जो भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का शत-प्रतिशत औपचारिकता पूर्ण करते है वे सभी कार्यदायी संस्थाएं बाहर से आने वाले माल वाहकों का शत-प्रतिशत सोडियम क्लोराइड व फोगिंग करना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु निर्माण एजेंसी पहले से ही अपने संसाधन जुटा लें। बाहर से आने वाले सभी मालवाहक को सोडियम क्लोराइड, फागिंग से पूर्णतया सैनिटाइज करेंगे साथ ही उन सभी माल वाहकों के नंबर संबंधित निर्माण एजेंसी अपने पास सुरक्षित रखेगी। तथा माल वाहक के चालक को एक ही स्थान पर ठहराएंगे किसी भी अन्य स्थान पर कतई नहीं जाने देंगे। कोई भी निर्माण एजेंसी बाहर से मजदूर नहीं लाएंगे आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर ही निर्माण एजेंसियों को श्रमिक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सभी मजदूरों की सुरक्षा के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी अपने स्तर पर माक्स, गल्पस, सैनिटाइजर उपलब्ध कराएंगे तथा सोशल डिस्टेंस का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे व कराएंगे। सम्बंधित निर्माण एजेंसी तापमापी मशीन गन से अपने मजदूरों का तापमान भी अनिवार्य रूप से नियमित चेक करेंगे। माक्स इत्यादि का बायोमेडिकल प्रणाली के अंतर्गत निस्तारण किया जाएगा। इस हेतु पूर्व में गठित मेडिकल टीम मजदूरों की समय-समय पर निगरानी करती रहेगी।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एजेंसियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कोरोना वायरस की सम्भावनाओं को देखते हुए बरती गई लापरवाही कतई भी बर्दाश् नही की जाएगी। इस हेतु सम्बंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जायेगी। बैठक में ओसी/ डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान,ओसी बीआरओ यश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुरेश तोमर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एई सुनील रावत सहित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.