बुधवार, सितम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जिला प्रशासन कर रहा है गंभीरता से कार्य – डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2021 5:23 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के प्रयासों के फलस्वरूप चैथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का हंस फाउंडेशन सतपुली में निरन्तर अल्ट्रासाउंड जांच शिविर लगाया जा रहा है। जिसके तहत आज तीसरे दिन 13 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड जांच कराया गया। अल्ट्रासाउंड शिविर के माध्यम से अब तक कुल 49 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जा चुका है।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा हंस फाउंडेशन के सहयोग से चैथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जाँच हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल सतपुली में 31 मई, 2021 से अल्ट्रासाउंड जांच शिविर लगाया जा रहा है। चिन्हित सभी गर्भवती महिलाओं को आशा स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा वहाँ से घर तक निशुल्क पहुंचाया जा रहा है। कहा कि इसी तरह अन्य ब्लाॅकों के दुर्गम क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को भी एमओआईसी के माध्यम से सुविधा मुहैया कराई जायेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि चैथान क्षेत्र के गांवों का सर्वे किया गया, जिसके तहत लगभग 71 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अल्ट्रासाउंड किया जाना है, जिनमें से आज 13 गर्भवती महिलाओं का सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया गया तथा अब तक कुल 49 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जा चुका है। जिला प्रशासन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आवाजाही, भोजन सहित सभी सुविधा मुहैया करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चैथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराये जाने की कार्यवाही गतिमान है। आज सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में हिमानी देवी, चंदा देवी, सम्पति देवी, लीला देवी, बीना देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, कल्पना, विमला, चंदा, भावना, सुमन आदि महिलाओं द्वारा अपना अल्ट्रासाउंड जांच कराया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 15 सितम्बर 2025
  • विभागीय कार्यो में लापरवाही पर एई और जेई पर एफआईआर
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम सविन बंसल
  • सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई
  • देहरादून में भारी बारिश का कहर : 13 की मौत, 16 लापता
  • सनातन संस्कृति विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम है – सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
  • नंदानगर के आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.