सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेस क्लब रुड़की के शिविर में 36 प्रकार की मिठाइयों का वितरण, शिवभक्तो में दिखा उत्साह

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 12:37 पूर्वाह्न

रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की समिति भवन में संचालित कांवड़ सेवा शिविर में शुक्रवार को शिवभक्त कांवड़ियों के लिए सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप एवं महामंत्री कमल चावला की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों को 36 प्रकार की मिठाइयों का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवभक्तों की सेवा में शहरवासियों की ओर से किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की भी सराहना की गई।

पांचवें वर्ष पहुंचा मिठाई वितरण का सिलसिला

व्यापार मंडल महामंत्री कमल चावला ने बताया कि कांवड़ियों को मिठाइयों का प्रसाद वितरित करने की यह परंपरा इस वर्ष पांचवें वर्ष में पहुंच गई है। इसकी शुरुआत पांच वर्ष पूर्व 11 प्रकार की मिठाइयों के प्रसाद वितरण से हुई थी। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से आने वाले वर्षों में 56 प्रकार की मिठाइयों का प्रसाद भी कांवड़ियों की सेवा में समर्पित करने का प्रयास रहेगा।

कांवड़ियों की सेवा में आगे आएं लोग : अरविंद कश्यप

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि रुड़की शहरवासी कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अनेक प्रकार के प्रसाद एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में व्यापार मंडल की ओर से प्रेस क्लब भवन में 36 प्रकार की मिठाइयों का प्रसाद कांवड़ियों को परोसा गया।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा पुण्य का कार्य है। समाज के सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में आगे आकर पुण्य लाभ अर्जित करना चाहिए।

प्रेस क्लब ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित

प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप एवं महामंत्री कमल चावला का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

सुबह दाल-चावल, दूध-जलेबी तो शाम को मलाई चाप-रुमाली रोटी

कांवड़ सेवा शिविर में दिनभर विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी जारी रहे। सुबह चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन की ओर से कांवड़ियों को दाल-चावल और दूध-जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से मलाई चाप और रुमाली रोटी का प्रसाद शिवभक्तों को परोसा गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर यशपाल राणा ने भी कांवड़ सेवा शिविर में प्रसाद वितरण कर शिवभक्तों की सेवा की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महासचिव अश्वनी उपाध्याय, सचिव नितिन कुमार, उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, निदेशक दीपक अरोड़ा, सुभाष सक्सेना, अरुण कुमार, टीना शर्मा, बबलू सैनी, दीपक शर्मा, गौरव वत्स, अभिषेक शर्मा, मुकेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मानसून की फुहारों से निखरी विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की बहार, सीजन में पहुंचे 18856 सैलानी
  • हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
  • सावन महीने में शिवपुराण महिमा से गूंज रहा शंकराचार्य का मठ
  • 19 सीटों पर कांग्रेस को तलाशने होंगे नए उम्मीदवार, दावेदारों को साधना चुनौती
  • तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित हुईं पौड़ी की छह मातृशक्ति
  • हर घर तिरंगा यात्रा में सीएम धामी का आह्वान, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर फहराएं तिरंगा
  • उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप
  • फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने का दावा, एयर इंडिया ने नहीं की पुष्टि
  • कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर
  • तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.