सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत उच्च-स्तरीय समिति का किया गठन, निदेशक पंचायतीराज निधि यादव IAS को मिली समिति में अहम जिम्मेदारी  

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 1:53 अपराह्न

नई दिल्ली : निदेशक पंचायती राज विभाग उत्तराखंड IAS निधि यादव को केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा एक अहम् जिम्मेदारी दी गई है ।  निदेशक पंचायती राज निधि यादव को उच्च स्तरीय समिति में सदस्य बनाया गया हैं । पंचायतीराज विभाग में यह समिति एक महत्वपूर्ण समिति हैं। यह समिति देश भर में पॉलिसी बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । साथ ही समिति की सिफारिश पुरे देश में लागू होगी । इस महत्वपूर्ण समिति में आईएएस निधि यादव का सदस्य बनना उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं । 

आपो बताते चले कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने कॉस्ट नॉर्म समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन विभिन्न सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं के लिए लागत मानकों को निर्धारित करने के लिए किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सार्वजनिक धन का उपयोग कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से हो। इस समिति में उत्तराखंड की पंचायती राज विभाग की निदेशक IAS निधि यादव को शामिल किया गया है। इस समिति में कुल सात लोग शामिल हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के पुनर्गठन और 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होने वाली इसकी संशोधित योजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंत्रालय ने आरजीएसए के विभिन्न घटकों के लिए लागत मानदंडों में संशोधन का सुझाव देने हेतु एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। यह निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सुझावों के बाद लिया गया है। 

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से वर्तमान योजना में संशोधन एवं लागत मानकों में बदलाव को लेकर सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन्हीं सुझावों के आलोक में पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा राज्य स्तरीय संस्थानों जैसे कि राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD)/ पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (PRTI) अथवा संबद्ध प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे वर्तमान RGSA योजना के कार्यान्वयन ढांचे (Framework for Implementation) और राज्यों/संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त सुझावों का अवलोकन करते हुए योजना के विभिन्न घटकों के लिए संशोधित लागत मानकों का प्रस्ताव तैयार करें। इस प्रस्ताव में प्रत्येक संशोधन के लिए उचित तर्क और लागत का विस्तृत विवरण (break-up) प्रस्तुत करना होगा।

गठित समिति के सदस्य

  1. आर. आनंदकुमार, आयुक्त, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास (प्रशिक्षण), तमिलनाडु – अध्यक्ष
  2. मुनींद्र शर्मा, सचिव, पंचायती राज विभाग, असम सरकार – सदस्य
  3. अमित कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार – सदस्य
  4. सुरेंद्र कुमार मीना, निदेशक, SIRD, ओडिशा सरकार – सदस्य
  5. डॉ. अरुंधति चंद्रशेखर, आयुक्त, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, कर्नाटक सरकार – सदस्य
  6. निधि यादव, निदेशक, पंचायती राज, उत्तराखंड सरकार – सदस्य
  7. निदेशक, सीबी (पंचायती राज मंत्रालय) – सदस्य संयोजक

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.