बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, फुटपाथ व सड़कों पर अवैध रूप से खड़े सैकड़ों दोपहिया-चौपहिया वाहन जब्त, कार्रवाई शुरू

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 7:13 अपराह्न
  • अवैध अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
  • मुख्यमंत्री के निर्देशः अवैध पार्किंग अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन का संयुक्त ऑपरेशन शुरू
  • फुटपाथ व सड़कों पर अवैध रूप से खड़े सैकड़ों दोपहिया-चौपहिया वाहन जब्त, कार्रवाई शुरू, ठेली-रेहड़ी एवं मैकेनिकल दुकानों का सामान जब्त
  • घंटाघर, राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, चकराता रोड पर जिला प्रशासन की बडी  कार्रवाई
  • दोबारा फुटपाथ पर वाहन खड़े मिलने पर पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी
  • दुकानों के पास खुले में मिला कूडा, डस्टबिन न रखने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई
  • अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी-डीएम
  • फुटपाथ सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने को सड़क पर उतरी वरिष्ठ अधिकारी की संयुक्त टीम
  • दुर्घटना एवं यातायात में बाधा के मुख्य कारक पर जिला प्रशासन का संयुक्त प्रहार शुरू
  • जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने को जिला प्रशासन प्रतिबद्व।

देहरादून : मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल के नेतृत्व में देहरादून शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ एवं सड़कों पर अवैध रूप से बेतरतीव खड़े सैकड़ों दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को जब्त किया गया तथा मौके पर चालान किए गए।

जिला प्रशासन की टीम ने घंटाघर से राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक एवं चकराता रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित ठेली-रेहड़ी एवं मैकेनिकल दुकानों का सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खाने-पीने की दुकानों के बाहर डस्टबिन उपलब्ध न होने पर संबंधित दुकानदारों के भी चालान किए गए। नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर मौके पर ही चालान करते हुए वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वाहनों पर केवल चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन यदि भविष्य में वाहन दोबारा फुटपाथ पर खड़े पाए गए तो वाहन का पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा।

फुटपाथ पर संचालित मैकेनिकल शॉप्स के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया गया और चालान किए गए। अभियान के दौरान सड़कों पर अवैध तरीके से लगे पोस्टर, बैनर एवं अन्य अवरोधक सामग्री को हटाया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि फुटपाथ और सड़कों पर वाहन पार्क न करें। फुटपाथ को आम जनमानस के आवागमन के लिए निर्बाध रखे। जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस संयुक्त अभियान में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, आरटीओ अनिता चमोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही।

 

1 of 13
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई, निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया पेट्रोलियम खुदरा क्षेत्र के आधुनिकीकरण का मुद्दा
  • हिंदू नव वर्ष रौद्र संवत 2083 के स्वागत में निकलेगी जन जागरण यात्रा, 2100 दीपों से जगमगाएगा सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर, चैत्र नवरात्र पर माता की चौकी और 208 कन्याओं का होगा पूजन
  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.