posted on : जुलाई 5, 2022 5:30 अपराह्न
देहरादून : तिब्बत की आजादी को लेकर लंबे समय से आंदोलन और जन जागरण अभियान चलाने वाली देश की प्रमुख संस्था भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार और गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धर्मवीर सिंह गुसाईं को प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड मनोनीत किया हैं।
आपको बताते चलें कि धर्मवीर सिंह गुसाईं गढ़वाल के जाने-माने राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी हैं । पूर्व में वह उतराखंड सरकार के वन, ऊर्जा मंत्री के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। इससे पूर्व हिंदूवादी नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं के द्वारा बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, सिद्धबली मंदिर समिति, कोटद्वार प्रेस क्लब, रामलीला कमेटी कोटद्वार जैसी प्रमुख संस्थाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया हैं। इससे पूर्व भारत तिब्बत सहयोग मंच के युवा विभाग के प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे ।
नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने हेमेंद्र चौहान प्रदेश महामंत्री (देहरादून), प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम मेखुरी (कर्णप्रयाग), मदन जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष (रामनगर), दिनेश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष (देहरादून), विंचीन यूडान प्रदेश मंत्री (देहरादून) तिब्बत कॉलोनी, गौरव कांत सोशल मीडिया प्रभारी (ऋषिकेश ),गौरव गुप्ता सोशल मीडिया सह प्रभारी (टनकपुर ) को नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया है।



