बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी सरकार की भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ फिर सर्जिकल स्ट्राइक… 30 दिन में 06 बड़ी ताबड़तोड़ कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2024 12:01 पूर्वाह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड अभियान” के तहत प्रदेश में लगातार कार्रवाई जारी है। प्रदेश में बीते 30 दिनों में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ 6 बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने कड़े तेवर दिखाए हैं।जिसके तहत कुमाऊँ परिक्षेत्र में 4 एवं गढ़वाल परिक्षेत्र में दो कार्रवाई की जा चुकी है।

ताजा मामला जनपद ऊधमसिंहनगर का है जहां विजिलेंस ने ₹4000 रिश्वत लेते दरोग़ा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका ऊधमसिंह नगर स्थित गणेशपुर क्षेत्र में मकान बन रहा है, जिसके लिये उसने अपने पड़ोसियों से लाइट ली हुई थी जिस कारण बिजली विभाग के जेई ने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरूद्ध थाना कैलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी है। जिस पर कैलाखेड़ा थाने में तनौत दरोग़ा मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में ₹4000 की माँग की जा रही है ।

मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के अभियान से जुड़ते हुए शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके साथ ही भ्रष्ट पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। विजिलेंस ने मंगलवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट दरोगा को गिरफ़्तार कर लिया। इससे पहले हरिद्वार में विजलेंस से एक दरोगा को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाते हुए मुकदमा दर्ज किया था और घूस लेने वाले पीआरडी जवान की गिरफ्तारी मौके पर कर दी थी। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को पहले से ही यह निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को एक अभियान के रूप में लेते हुए इसके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है प्रदेश में जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्हें किसी भी क़ीमत में सहा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को यह भी निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार में लिफ्त कार्मिकों के ख़िलाफ़ न्यायालय में मजबूत पैरवी की जाए ताकि सुसंगत धाराओं में न्यायालय के समक्ष मजबूत साक्ष्य पेश करते हुए भ्रष्टकार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

30 दिनों में हुई ये बड़ी कारवाई

  1. जनपद ऊधमसिंहनगर में है विजिलेंस ने ₹4000 रिश्वत लेते दरोग़ा को किया रंगे हाथों गिरफ्तार।
  2. पौड़ी जिले के कोटद्वार में खेल विभाग में तैनात हॉकी कोच महेश्वर सिंह को विजिलेंस ने ₹10000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
  3. हल्द्वानी सेक्टर के ऊधमसिंह नगर में कड़ी कार्रवाई करते हुए RTO रुद्रपुर दफ़्तर में तैनात प्राशासनिक अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार किया गया।
  4. काशीपुर ब्लॉक में तैनात मनरेगा सहायक अभियंता को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया गया।
  5. सिडकुल सितारगंज में तैनात सहायक लेखाकार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार किया गया।
  6. ⁠⁠हरिद्वार जनपद में पुलिस दरोगा को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। घूस लेने वाले PRD जवान की गिरफ्तारी मौके पर ही कर दी गई। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.