सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी सरकार के दो साल 23 मार्च को हो रहे हैं पूरे, भाजपा इस दिन को बनाएगी खास..

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 7:46 अपराह्न

देहरादून। भाजपा धामी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता आयोजित करने जा रही है । प्रदेश मीडिया सेंटर में हुई ब्रीफिंग में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने स्पष्ट किया कि तमाम सर्वे बता रहे हैं, हम 60 फीसदी मतों यानि फर्स्ट डिवीजन से पास हो रहे हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य है 75 फीसदी मत हासिल करना है ।

हरिद्वार रोड स्थित लोकसभा चुनाव प्रदेश मीडिया सेंटर में रूटीन प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत करते हुए, जोशी ने बताया कि 17 अप्रैल तक समसामयिक राजनैतिक विषयों एवं पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी यहां से दी जाएगी । उन्होंने बताया कि चूंकि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है । लिहाजा पार्टी अपनी सरकार के जनकल्याणकारी और विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर जनता के बीच जा रही है । जिसके तहत इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पत्रकारों से संवाद करेंगे, जो लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण हैं । इनके माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चहुमुखी विकास कार्यों को हम जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया, इन पत्रकार वार्ताओं में राज्य के अतिरिक्त केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बात हो, चाहे मोदी जी द्वारा ब्रांडिंग करने से उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर चमकाने की बात हो, चाहें समाज के प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की बात हो । इस दौरान हम धामी सरकार के इन दो वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णयों की चर्चा जनता के मध्य करेंगे । इसी क्रम में देश का सबसे कठोर नकल कानून लाने से युवाओं को ईमानदार एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार मिल रहे हैं, यूसीसी से राज्यवासियों को समान कानून का अधिकार मिला है, धर्मांतरण कानून, लव एवं लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही, मातृ शक्ति एवं राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का अधिकार । ऐसे अनेकों उपलब्धियां हमारे पास हैं जिनपर जनता का आशीर्वाद हमे मिलने जा रहा है । उन्होंने कहा, सभी मीडिया सर्वे में स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा न्यूनतम 60 फीसदी मत से जीतने जा रही है यानि फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करना । लेकिन हमारा लक्ष्य उससे भी अधिक 75 फीसदी मत हासिल करना और एक्सीलेंट अंकों के साथ पास होना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के निर्देशानुसार पार्टी के प्रवक्ता भी अगले चरण में सभी 19 सांगठनिक जिलों में मीडिया के माध्यम से संवाद करेंगे । इसके अतिरिक्त कल से लोकसभा एवं जनपद स्तर के सभी मीडिया सेंटर संचालित होने शुरू हो जाएंगे । वहीं शीघ्र ही केंद्र से बड़े नेताओं एवं केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम मिलने के बाद इन सभी मीडिया सेंटर से संवाद स्थापित किया जाएगा । पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान एवं सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.