बुधवार, जुलाई 2, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यातायात सुधार के लिए मोहल्ला स्तर पर करें संवाद, रुट जीरो जोन करने के बाद ट्रैफिक को सुचारु बनाने को दें प्राथमिकता – डीजीपी अशोक कुमार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2023 5:37 अपराह्न
देहरादून : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए निम्न निर्देश दिए-
  1. हाईवे एवं सड़कों के चौड़ीकरण के बाद परिवर्तित ड्यूटी प्वाइंट्स को रिविजिट कर नये ट्रैफिक प्रेशर प्वाइंट्स पर ड्यूटी तैनात करें । इसके साथ ही शहर के बॉटलनेक प्वाइंट्स को फिर से रिव्यू कर यातायात निर्धारित करें।
  2. यातायात व्यवस्था की दृष्टिगत बनाये गये प्रेमनगर जोन में सेलाकुई एवं राजपुर रोड़ जोन में मसूरी डायवर्जन तक के एरिया को शामिल करें l इसके साथ ही हरिद्वार रोड़ जोन में हर्रावाला तक यातायात प्लान बनाने के निर्देश दिये गये।
  3. धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए कहा गया एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
  4. पीoपीoपीo मोड पर संचालित क्रेन हेतु निर्धारित SOP में सुधार किया जाए l क्रेन द्वारा किसी भी गाड़ी को टो करने के दौरान एनाउंसमेन्ट किया जाये, इस करवाई को क्रेन के साथ तैनात पुलिसकर्मी द्वारा ही किया जाए l सभी क्रेन वाहनों को आवश्यक रुप से जी0पी0एस0 सिस्टम से जोड़ा जाये।
  5. ओवर स्पीड,स्टंट बाईकिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
  6. यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु मोहल्ला स्तर पर संवाद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देशित किया गया। संवाद में स्थानीय जनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने के निर्देश दिये गये।
  7. वीआईपी ड्यूटी में रुट के जीरो जोन होने के बाद ट्रैफिक को सुचारु करने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान बनाये। ट्रैफिक सामान्य होने तक ड्यूटी पर बने रहें।
  8. वैडिंग प्वाईंट संचालकों की एक अलग से बैठक करें, उन्हें अपने-अपने वैडिंग प्वाईंट में पार्किंग व्यवस्था को बढ़ाने हेतु निर्देशित करें।
  9. आगामी त्योहारों से पूर्व नो एंट्री जोन पर पुनर्विचार कर नो एंट्री जोन निर्धारित करें।
  10. अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की होगी। यातायात बाधित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एरिया वाईज जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिये गये।
  11. मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं तथा उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
  12. यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने में एनसीसी केडेट एवं ट्रैफिक वॉलिंटियर्स का भी सहयोग लिया जाए। यातायात ड्यूटी में पी0आर0डी जवानों को शामिल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये l
  13. दीपावाली पर्व को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश कुमार एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को किया सम्मानित
  • धामी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, दुकानदार को फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी
  • भयंकर बारिश में पंचायत चुनाव करवाना जनता की जान से खिलवाड़ : धस्माना
  • कोटद्वार : कोर्ट के आदेश पर पिज्जा अंकल हुआ बंद, लंबे समय से नहीं दिया था किराया, एडवोकेट शरद चंद गुप्ता ने दी जानकारी
  • सरस्वती ने हस्तशिल्प को बनाया आर्थिकी का जरिया
  • पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से
  • अतिथि शिक्षकों ने किया कलस्टर विद्यालयों के सृजन का विरोध
  • जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 364 नामांकन पत्र बिके
  • कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार के बड़े फैसले, रोजगार योजना, खेल नीति, R&D फंड समेत कई फैसलों पर मुहर
  • उत्तराखंड: इस विभाग ने मानसून में लगाई कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, अधिकारियों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.