शुक्रवार, जून 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के तहत पौड़ी जनपद पहुंचेगी भारत सरकार की टीम, किसानों से करेगी संवाद, साथ ही होगी समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2025 11:53 अपराह्न

पौड़ी/देहरादून : भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर किसानों को जागरूक करने की पहल की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम राज्य के विभिन्न जनपदों में खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

पौड़ी गढ़वाल जनपद में इस अभियान के अंतर्गत 10 जून 2025 को पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक तथा 11 जून 2025 को देवराड़ी देवी पौखड़ा में खंड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री अनूप सिंह बिष्ट (उप सचिव, विस्तार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय), श्रीमती एस. भानमती (उप निदेशक) और श्री जिस्नु के. जे. (क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री) प्रतिभाग कर किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं,नई कृषि तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों, नवाचार,जल प्रबंधन, जैविक खेती और बाजार संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे. इसके साथ ही अधिकारियों संग विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 की समीक्षा भी की जाएगी।

वहीं जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों – कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता आदि – को इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री के “अमृत काल” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका लक्ष्य है “समृद्ध किसान, सशक्त भारत”।

कृषि को नई राहें दिखा रहा है “विकसित कृषि संकल्प अभियान”

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक पूरे भारत में चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों, कृषि नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी उत्पादकता और आय बढ़ाना है। वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 16 हजार वैज्ञानिकों की टीम कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेगी

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिविल सेवकों का मूल उद्देश्य होना चाहिए – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • महासीर के संरक्षण के लिए किये जाए विशेष प्रयास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिव्यांग बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, भारती देवी फाउंडेशन को दिए एक लाख रुपये
  • मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को वनों के संरक्षण के साथ ही वन संपदाओं को लोगों की आजीविका से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश
  • अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया की उड़ान AI171 दुर्घटनाग्रस्त, इतने यात्री थे सवार, सामने आई दिल दहलाने वाली तस्वीरें
  • एयर इंडिया प्लेन क्रैश, 242 की मौत, कई स्थानीय लोग भी मरे
  • योजनाओं से आम आदमी का जीवन हुआ आसान – तीरथ सिंह रावत
  • किसानों को दी लाभकारी योजनाओं की जानकारी
  • अपर सचिव जोगदंडे ने योग दिवस की तैयारियों लिया जायजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.