शनिवार, जून 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के तहत ब्लॉक मुख्यालय बीरोंखाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने काश्तकारों की समस्याओं का किया समाधान

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2025 3:22 अपराह्न
  • कृषि विभाग की योजनाओं से काश्तकारों को कराया रूबरू

पौड़ी : भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत एक दल ने जनपद पौड़ी के सुदूरवर्ती विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।

कृषि मंत्रालय के उप सचिव (विस्तार) अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे दल ने किसानों को उनकी मातृभाषा गढ़वाली में संवाद कर अभियान की जानकारी दी। अनूप सिंह बिष्ट ने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, नई तकनीकों, उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक खेती की वैज्ञानिक विधियों, और नवीन कृषि शोधों के बारे में विस्तार से बताया। दल में उप निदेशक एस. भानमती और क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु के. जे. भी शामिल थे। अनूप सिंह बिष्ट ने कहा, “प्रधानमंत्री जी के ‘लैब टू लैंड’ नारे के तहत हम कृषि शोध को खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों की आय वृद्धि के लिए इस तरह के अभियानों को महत्वपूर्ण मानते हैं और स्वयं इसमें सक्रिय हैं।

इस अवसर पर उप सचिव अनूप बिष्ट ने कहा कि काश्तकारों का उत्पादन बढ़ाने के लिए देश के हर कोने में अभियान चल रहा है। आईसीएआर की रिसर्च का लाभ काश्तकारों को मिले, इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उप निदेशक एस. भानमती ने कहा कि कृषि से जुड़े रहना वर्तमान समय की आवश्यकता है। हमें सुनिश्चित करना है कि किसान लाभ वाली फसल लगाएं तथा योजनाओं का लाभ उठाना सीखें।

क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु ने कहा कि सरकार आतमा परियोजना के तहत प्रशिक्षण देकर किसानों की आय में वृद्धि कर रही है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण फसलों के उत्पादन की तरफ भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान काश्तकारों ने चकबंदी लागू करने की मांग की। काश्तकारों ने कृषि उपकरणों की खरीद में समस्या, बेहतर नर्सरी की अनुपलब्धता, काश्तकारों को पंतनगर विश्वविद्यालय के बजाय स्थानीय स्तर पर भरसार विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण की व्यवस्था, सब्सिडी का भुगतान न होने सहित अन्य समस्याएं रखी।

गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर किसानों को जागरूक करने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।

आपको बता दें कि विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के भारत सरकार की एक टीम पौड़ी जनपद पहुंची है। इसके तहत इस टीम ने 10 जून 2025 को पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक में किसानों से संवाद और समीक्षा बैठक ली है. जबकि 11 जून 2025 को यह टीम देवराड़ी देवी पौखड़ा में खंड स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन में प्रतिभाग करेगी । इन कार्यक्रमों में भारत सरकार के प्रतिनिधि अनूप सिंह बिष्ट (उप सचिव, विस्तार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय), एस. भानमती (उप निदेशक) और जिस्नु के. जे. (क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री) प्रतिभाग कर किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं,नई कृषि तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों, नवाचार,जल प्रबंधन, जैविक खेती और बाजार संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे. इसके साथ ही अधिकारियों संग विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 की समीक्षा भी की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम सविन बंसल जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन; आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण
  • योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मशुद्धि की वैज्ञानिक प्रक्रिया है – डॉ. अश्वनी कौशिक
  • Jubin Nautiyal Birthday Special : देवभूमि के लड़के से देश के सुपरस्टार सिंगर तक का सफर
  • Jubin Nautiyal Birthday Special : देवभूमि के लड़के से देश के सुपरस्टार सिंगर तक का सफर
  • Jubin Nautiyal Birthday Special : देवभूमि के लड़के से देश के सुपरस्टार सिंगर तक का सफर
  • IMA POP : 419 जाबांज जेंटलमैन कैडेट्स बने सेना का हिस्सा, मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट
  • कैंची धाम स्थापना दिवस : ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों पर रोक, शटल सेवा से पहुंचेंगे मंदिर
  • रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट की स्नातक सोनाक्षी ने पेश किया “ज़ात” मूर्तिकला प्रदर्शनी
  • दुबई में भी निकलेगी ज्योति कलश रथ यात्रा, देवभूमि स्थित शांतिकुंज का दिव्य संदेश करेगा जन-जन को आलोकित
  • डॉ. चिन्मय पंड्या का युवा आह्वान : “जीवन कठिन नहीं, हम बनाते हैं!”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.