गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित Devbhoomi Cyber Hackathon का हुआ समापन, विजेताओं को डीजीपी अशोक कुमार ने किया पुरस्कृत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2021 8:03 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित प्रथम Devbhoomi Cyber Hackathon का उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में हुआ सफल समापन देशभर से विभिन्न राज्यो के प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग. वर्तमान में साइबर अपराधो में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसमे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध देशो के कोने कोने से सामने आ रहे है । साइबर अपराध बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण दिन प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की तकनीको की उन्नति भी है। इस कारण यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि पुलिस भी अपने संसाधनो में अधिक से अधिक तकनीकी सुधार करने का प्रयत्न कर रही है । जिसका उद्देश्य 21वीं सदी में साइबर अपराध की चुनौती पर एकजुट होकर इससे मुकाबला करने के लिये अपना कौशल विकास (Skill Development) को और बेहतर बनाना है। Devbhoomi Cyber Hackathon के माध्यम से देश के युवा छात्रो से विभिन्न प्रकार की तकनीकी software बनाना जो पुलिस को जांच एवं विवेचनाओं मे सहायता प्रदान कर सकती है। उनके द्वारा दिये गये Software के माध्यम से विभिन्न अभियोगो को अतिशीघ्र अनावरण करने हेतु एक अहम प्रयास होगा ।
बढते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में 10 नवम्बर 2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय संथिल अवोदई कृष्ण राज एस की मौजूदगी मे यूपीएस कालेज के सभागार मे Devbhoomi Cyber Hackathon के मुख्य चरण का शुंभारम्भ किया गया । Devbhoomi Cyber Hackathon में उत्तराखण्ड राज्य के अलावा तमिलनाडू, कर्नाटका, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब व केन्द्र शास्ति प्रदेश दिल्ली के  विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्रों एवं IT professional की 326 टीमो द्वारा प्रतिभाग किया गया था । प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रतिभागियों को वर्तमान में साइबर क्राईम के क्षेत्र में चल रही जटिल समस्याओं (मोबइल/कम्प्यूटर व नेटवर्किग सुरक्षा सम्बन्धित) को हल करने का टास्क दिया गया जिसे सभी प्रतिभागियों द्वारा उक्त समस्याओं के निकारण हेतु जो टेक्नोलोजी प्रस्तुत की गयी वह सराहनीय थी, प्रतियोगिता के  प्रथम चरण में प्रतिभागियों द्वारा साइबर क्राईम के अपराधो के रोकथाम हेतु 50 महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये । प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गयी टेक्नोलोजी का इस्तेमाल कर
भविष्य में किसी  भी प्रकार के  साइबर अपराध को रोकने में सहायता प्राप्त हो सकेंगी  । 
भारत के प्रथम गृह मंत्री स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति दिवस पर Devbhoomi Cyber Hackathon के प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया । प्रथम चरण के परिणाम घोषित होने पर कुल 15 टीमे अगले चरण मे पहुंची । Devbhoomi Cyber Hackathon मे उपरोक्त सफल 15 टीमो को प्रतिभाग करने हेतु बुलाया गया । जिनके द्वारा 10 नवम्बर 2021  सांय 16.00 बजे से 12 नवम्बर 2021 प्रातः 04.00 बजे (36 घटें) तक IBM बैंगलोर की एक्सपर्ट टीम के साथ पुलिस की समस्याओ के लिए टूल्स की प्रेग्रामिंग की गयी । सफल टीमो द्वारा टूल्स की प्रेग्रामिंग से साइबर अपराधो की रोकथाम मे पुलिस को जांच एवं विवेचनाओं मे काफी लाभ प्राप्त होगा । उनके द्वारा दिये गये Software के माध्यम से विभिन्न अभियोगो को अतिशीघ्र अनावरण करने हेतु एक अहम प्रयास होगा ।
36 घंटे तक चले इस Hackathon में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निकट निर्देशन में निर्णायक समीति पुलिस महानिरीक्षक उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय अमित सिन्हा की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति पुलिस उपमहानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिसूचना निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक संचार उमेश जोशी तथा पुलिस उपाधीक्षक अनुशा बड़ोला के द्वारा अंतिम चरण के परिणाम घोषित किये किये गये , जिसमें टाँप 03 टीम को विजेता व अन्य 02 टीमों को Consolation Prize के लिये चुना गया जो निम्नवत है ।

Top Three Team

  1. Saumya Srivastava & Kartik Setia (Winner)
  2. Sanyam Jain & Manjot Singh (First Runner up)
  3. Meet Bisht ( Second Runner up)

Consolation Prize Team

  1. Shivankar Kumar Singh
  2. Abhinav Singh & Sachin Singh & Akshay Srivastava & Arya Kesharwani
विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से  पुरस्कृत किया गया । उक्त Hackathon के सफल आयोजन में UPES कालेज देहरादून द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया । प्रतिभागियों द्वारा साइबर क्राईम के क्षेत्र में उपलब्ध कराये गये महत्वपूर्ण सुझावों से भविष्य में किसी भी प्रकार के साइबर अपराध को रोकने व उसके अनावरण में साहयता प्राप्त की जा सकेगी । प्रतिभागियों द्वारा उपलब्ध कराये गये सुझावों को सभी जनपद पुलिस को उपलब्ध कराया जायेगा , ताकि उत्तराखण्ड पुलिस स्मार्ट पुलिसिगं की ओर एक कदम और बढाते हुये साइबर क्राईम के अपराधों को रोकने में मील का पत्थर साबित हो सकें 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.