मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव से वाइब्रेंट गांवों की होगी आर्थिकी संबल – सीएम पुष्कर सिह धामी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2025 8:11 अपराह्न

माणा में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का समापन

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम से सटे माणा गांव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के जरिए पर्यटन और आर्थिकी ने नई उडान भर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने कहा कि बाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को इससे संबल मिलेगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन सफल रहा है। इसके जरिए सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें जगी है। उन्होंने इस दौरान जिला प्रशासन व सेना द्वारा लगाए गए स्टालों एवं नो योर आर्मी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि प्रदर्शनी भारतीय सेना और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी। आर्मी द्वारा प्रदर्शित उपकरणों, मॉडल्स और सूचना सामग्री की उन्होंने खास तौर पर सराहना की। सीएम धामी ने कहा कि यह पहल वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं और महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध करवाती है। उनका कहना था कि महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में पर्यटन विकास, रोजगार सृजन, रिवर्स पलायन को बढ़ावा और सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

माणा में आयोजित महोत्सव में स्कूली बच्चों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सीएम धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और कहा कि गढ़वाली लोक संस्कृति की झलकियाँ देवभूमि के असली गौरव को दर्शाती हैं। गढ़वाली बैंड, स्थानीय कलाकारों व कारीगरों के प्रदर्शन ने भी सभी का मन मोह लिया। स्थानीय शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पारंपरिक बुनाई, लकड़ी के हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, स्थानीय व्यंजन और अन्य धरोहर सामग्री को पर्यटकों द्वारा खूब सराहा गया।

देश के प्रथम गांव माणा में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महोत्सव में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीजी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल समेत जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.