रविवार, फ़रवरी 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए तैयार की जाने वाली वोटर लिस्ट के विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2024 5:54 अपराह्न
टिहरी : मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के उपयोगार्थ तैयार की जाने वाली निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र पंचायतवार नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति निर्धारित समय के अंतर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होने ग्राम पंचायतवार विस्तृत पुनरीक्षण हेतु संगणकों, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी द्वारा समयान्तर्गत करने के निर्देश दिये जिससे कि आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत संगणक द्वारा घर-घर जाकर गणना कार्य प्रारम्भ किया जा सके। साथ ही जिला विकास अधिकारी को सुपर नोडल अधिकारी नामित किया गया ताकि वे कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारियों से प्रतिदिन सामन्जस्य स्थापित कर प्रगति आख्या प्राप्त कर सकेगें तथा समय पर कार्य पूर्ण कर सकेगें।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धितों का कार्यक्षेत्र आवंटन तथा तत्संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण सम्बन्धी कार्य विकासखण्ड स्तर से किया जायेगा और गणना/सर्वेक्षण से संबन्धित आवश्यक लेखन सामग्री एवं गणना कार्ड पंचास्थानि चुनावालय, टिहरी गढ़वाल से आवंटित किया जायेगा। संगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना/सर्वेक्षण का कार्य आयोग द्वारा निर्धारित 28 दिन में पूर्ण करना होगा। आयोग द्वारा गणना/सर्वेक्षण हेतु संगणकों के लिये अनुदेश जारी किये गये हैं, जो इन्हें गणना से पूर्व उपलब्ध करा दिया जायेगा और इनके द्वारा अनुदेश में दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए ही गणना कार्य पूर्ण किया जायेगा ।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों की पाण्डुलिपियां निर्धारित समयान्तर्गत हाथ से बनायी जाय तथा पाण्डुलिपियां तैयार करने के पश्चात् पंचास्थानी चुनावालय में उपलब्ध करायी जाय और डाटा एन्ट्री एवं फोटो स्टेट हेतु निविदा पंचास्थानी चुनावालय द्वारा शीघ्र पूर्ण कर ली जाय ताकि डाटा इन्ट्री निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण की जा सके। निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां खण्ड विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मतदान केन्द्रवार तैनात किये गये कर्मचारियों को जन सामान्य के निरीक्षणार्थ उपलब्ध करायी जाए। निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 25 दिसम्बर 2024 को किया जायेगा। निर्धारित समयान्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में दावा एवं आपत्तियां प्राप्त कर ली जाए तथा तत्सम्बन्ध में प्राप्त दावे एवं आपत्तियांे की जांच एवं निस्तारण निर्धारित समय के अन्दर करने के पश्चात् पूरक सूची की पाण्डुलिपियां तैयार की जाय। तैयार निर्वाचक नामावली को नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्राप्त कराना होगा, जिससे निर्वाचक नामावलियों का 13 जनवरी 2025 को जन सामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, एसडीएम घनसाली अपूर्वा सिंह, डीडीओ मो. असलम, तहसीलदार टिहरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय सहित अन्य भौतिक एवं वर्चअल माध्यम से उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की योजनाओं से बदली तकदीर, अतोला देवी बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल, नर्सरी से लाखों की आय
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने टिहरी, पौड़ी व देहरादून क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • ग्रामोत्थान रीप परियोजना से पशु सखियाँ डिजिटल रूप से सशक्त, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने वितरित किए मोबाइल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में FNHW पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ी महापंचायत, परेड ग्राउंड पर उमड़ा जनसैलाब
  • भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत
  • निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट’ की ओर एमडीडीए, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए बड़े फैसले
  • नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • भूमि धोखाधड़ी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.