मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्वालदम-नंदकेशरी-वाण मोटर मार्ग को बीआरओ को हस्तांतरित करने की मांग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2025 8:23 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। ग्वालदम-नंदकेशरी-वाण मोटर मार्ग को बीआरओ को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि शीघ्र ही इस पर कार्रवाई नहीं होती हैै तो 9 दिसंबर से देवाल में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

देवाल क्षेत्र के गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, पुष्कर फरस्वाण, किशोर कुमार, सचिन परिहार और महिपाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण-तपोवन (जोशीमठ) 99 किमी मोटरमार्ग की स्वीकृति अक्टूबर 2024 में की गई थी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीमा सडक संगठन को सौपी है। इस मोटर मार्ग के अन्तर्गत ग्वालदम से वाण 60 किमी निर्मित मोटर मार्ग लोनिवि के अधीन है। मोटर मार्ग को बीआरओ को हस्तांतरण की विभागीय कार्रवाई पूर्ण होने के बावजूद अभी तक इस मोटर मार्ग को बीआरओ को नहीं सौंपा गया है।  उनका कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री की ओर से इस मोटर मार्ग को लोनिवि के अधीन ही रखे जाने का अनुरोध केंद्रीय रक्षा मंत्री से किया गया है। इसका क्षेत्रीय जनता पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग है कि इस मोटर मार्ग को बीआरओ को हस्तांरित किया जाए अन्यथा क्षेत्रीय जनता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पडे़गा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो आगमी 9 दिसंबर से क्षेत्रीय के लोग बस स्टेशन देवाल में धरना देने को मजबूर होंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.