सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : मां बनी यमराज, 7 माह की बच्ची को पानी में डुबोकर मार डाला

शेयर करें !
posted on : मार्च 25, 2025 9:37 अपराह्न

देहरादून। मां शब्द दुनिया के सबसे पवित्र और भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि एक मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए यमराज से भी लड़ सकती है। लेकिन, देवभूमि उत्तराखंड में हाल के दिनों में कुछ ऐसे दिल दहलाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां ‘मां’ ही संतान के लिए यमराज बन गई।

मौत के घाट उतार दिया

ताजा मामला देहरादून जिले के विकासनगर स्थित सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला से सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी सात माह की मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। बच्ची बीमार थी और महिला मानसिक अवसाद से गुजर रही थी, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पति की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सादिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह जानकारी महिला के पति मुंतजिर ने दी, जिसकी तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। सहसपुर थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हरिद्वार में भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला

इससे पहले, हरिद्वार में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक मां ने अपनी जुड़वां बच्चियों की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी क्योंकि वे बहुत रोती थीं। इन घटनाओं ने देवभूमि में मां और संतान के पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है।

मानसिक स्वास्थ्य पर उठ रहे गंभीर सवाल

विशेषज्ञों का मानना है कि मांओं में प्रसव के बाद मानसिक अवसाद (Postpartum Depression) एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। यदि समय पर इस ओर ध्यान न दिया जाए, तो इसका परिणाम बेहद भयावह हो सकता है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है—क्या समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की सख्त जरूरत नहीं है?

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.