सोमवार, अप्रैल 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुर्वेदिक अस्पतालों का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण आयुर्वेद विभाग में हो एवं दी जाए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से निजात

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 14, 2020 3:14 अपराह्न

देहरादून : आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों द्वारा क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ कार्यालय में अनिवार्य पंजीकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था का लम्बे समय से विरोध किया जा रहा है।

राजकीय​ आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड पंजीकृत के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. डी. सी. पसबोला द्वारा इन दोनों ही प्रकरणों में व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बतायी गयी है। उनके द्वारा दोनों ही प्रकरणों के बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत राज्य के सभी आयुष चिकित्सालयों का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय के अंतर्गत किया जा रहा है एवं आयुष चिकित्सालयों निरीक्षण भी सीएमओ एवं आईएमए अध्यक्ष के द्वारा किया जाता है, जिनके द्वारा निरीक्षण के दौरान आयुष चिकित्सकों के साथ भेदभाव एवं उनका उत्पीड़न (सौतेला व्यवहार) किया जाता है। जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों​ का क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण जिला/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कार्यालय में ही किए जाने की व्यवस्था है। उत्तराखंड राज्य में भी ऐसी ही व्यवस्था मांग की जा रही है।

डॉ. डी. सी. पसबोला ने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धति के उपचार के दौरान किसी भी प्रकार का निदानात्मक (Diagnostic), उपचारात्मक (Therapeutic) एवं टीकाकरण (Immunisation) संबधी बायोमेडिकल वेस्ट उत्सर्जित नहीं होता है, फिर भी आयुष चिकित्सालयों​ को एलोपैथिक चिकित्सालयों​ की तरह बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट एजेंसी से अनुबंध करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि ठोस अपशिष्ट जैसे गत्ता, डिब्बा, प्लास्टिक, तेल, काष्ठ औषधीय आदि इत्यादि का प्रबन्धन नगरनिकाय की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली एजेंसी के माध्यम से ही किया जा सकता है, इसके लिए बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन एंजेसी अनुबंध किए जाने की बाध्यता प्रतीत नहीं होती है। ऐसे में इन अस्पतालों एवं क्लीनिकों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेने की व्यवस्था से छूट दी जाए। कई राज्यों में केरल, दिल्ली और कर्नाटक में छूट प्राप्त है। ऐसे में यह छूट उत्तराखंड राज्य में भी दी जाए।

डॉ. डी. सी. पसबोला ने बताया कि इस सम्बन्ध में निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, उत्तराखंड शासन एवं रजिस्ट्रार, भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड को एक पत्र संख्या:3811-13/जी-387/चिकित्सा परिषद्/ 2019-20 देहरादून दिनांक 07 सितम्बर 2020 को प्रेषित किया गया है। इसी सम्बन्ध में निर्वाचित सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद्, डॉ. महेन्द्र राणा, डॉ. चन्द्रशेखर वर्मा एवं वित्त नियंत्रक, उत्तराखंड होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड श्री अनिल जोशी ने भी सदस्य सचिव- उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अध्यक्ष- उत्तराखंड होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, अध्यक्ष,भारतीय चिकित्सा परिषद्, उत्तराखंड, मुख्य सचिव, आयुष सचिव, एवं आयुष मंत्री को भी पत्र लिखा है। प्रान्तीय संघ अध्यक्ष डॉ. के. एस. नपलच्याल, उपाध्यक्ष डॉ. अजय चमोला एवं महासचिव डॉ. हरदेव रावत ने भी वर्तमान व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
  • स्लाइडिंग जोनों पर सख्ती, 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगा ट्रैफिक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.