रविवार, जुलाई 6, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा बालावाला

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2024 1:32 पूर्वाह्न

देहरादून : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरा देश राममय है। उत्तराखंड भी भगवान राम की भक्ति में सराबोर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर कोई रामभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून भी भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन के कार्यक्रम लगातार जारी हैं। मंदिरों के साथ ही चाहे राजभवन हो या फिर मुख्यमंत्री सब जगह माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है।

बालावाला में देवभूमि रामलीला समिति बालावाला की ओर से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं। मैं समस्त देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों को इस पावन असर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान राम सभी कृपा बनाए रखें। इस मौके देवभूमि रामलीला समिति के अध्यक्ष रेवाधर इष्टवाल, नरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, दीपक कंडारी समेत बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल रहे।

इसके अलावा राजधानी देहरादून में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तिथि का ऐलान होने के बाद से ही माहौल भक्तिमय है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। लोगों को भारी उत्साह नजर आ रहा है। हर कोई जय श्री राम के जयकारे लगा रहा है। भगवान राम का मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ झलक रही है।

देवभूमि भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। इस खुशी में जहां मंदिरों को सजाया गया है। वहीं, लोग अपने घरों को भी सजा रहे हैं। भगवान श्री राम के ध्वज की मांग भी खूब बढ़ रही है। प्राण प्रतिष्ठा भले ही अयोध्या में हो रहा हो, लेकिन जिस तरह से यहां लोगों में उत्साह है और मंदिरों में तैयारियों की जा रही हैं। उससे ऐसा लगा रहा है मानों रामलला यहीं विराजमान होने वाले हों। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में दीपावली जैसा ही उत्साह नजर आ रहा है। लोग 22 जनवरी को अपने घरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

हाल के पोस्ट

  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जुलाई 2025
  • देहरादून : पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, अब होगी जांच
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने नीलकंठ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जताई सख़्ती, समर्पण के साथ कार्य करने के दिये निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने पर एएमए जिला पंचायत और अधिशासी अभियंता लोनिवि से स्पष्टीकरण तलब
  • उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई, सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने का मामला, कोतवाली नगर और थाना राजपुर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज
  • यात्रा लेखन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए ह्यू और कोलीन गैंटज़र को मिला पद्म श्री सम्मान
  • डीएम आशीष भटगाई ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
  • कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग अवरुद्ध, डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर एसडीएम अनिल सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण, तत्काल खुलवाने के दिए निर्देश
  • बागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, डीईओ आशीष भटगाई ने दिए निर्देश
  • बागेश्वर जिला यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने में अग्रणी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.