शनिवार, मई 10, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : पुलिस ने किया फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2022 5:31 अपराह्न

 

देहरादून : राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के एक फर्जी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। जो वर्दी पहनकर पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो और वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। उसके पास से पुलिस का आईडी कार्ड, वर्दी, वॉकी टॉकी, पिस्टल हॉलस्टर आदि बरामद हुए हैं। मामले के अनुसार, बीते कल 14 मार्च को थाना वसंत विहार चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि, एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो और वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है। उक्त व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

इस सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरा नगर उपनिरीक्षक विकसित पवार मय पुलिस बल के उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे। तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या uk07 डी पी 9474 से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोक कर चेक किया गया, तो उक्त व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया। पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस दौरान शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने माफी मांगते हुए बताया कि, साहब मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं। यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है, यह फर्जी है। मैं एक गरीब व्यक्ति हूं, मेरे पास घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है। इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रोब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं।

उक्त व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी 194 शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष, मूल पता – राम नगर, शिव कॉलोनी, थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए और उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। वसंत विहार पुलिस के द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त प्रकरण में उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 69/2022 धारा 170,171,419,420,468,471 आईपीसी दिनांक 14/03/2022 अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामद माल

  1. उत्तराखंड पुलिस का फर्जी पहचान पत्र
  2. उत्तराखंड पुलिस पैटर्न सिपाही की वर्दी खाकी जैकेट खाकी पेंट काले रंग की बेल्ट वह काले रंग के जूते 
  3. एक विजिटिंग कार्ड 
  4. एक होलस्टर 
  5. एक प्राइवेट हैंडसेट वॉकी टॉकी 
  6. कुल 3400 रू.
  7. एक स्कूटी एक्टिवा 5G वाहन संख्या UK07 DP9474

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक विकसित पवार चौकी प्रभारी इंदिरा नगर
  2. कांस्टेबल 1776 डम्बर सिंह
  3. कांस्टेबल 576 रामनारायण
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सकारात्मक सोच और सजग मन : प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र, पीआरएसआई देहरादून ने ध्यान और सकारात्मकता पर आधारित सत्र किया आयोजित
  • सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के कारण और उपायों पर किया गया विचार विमर्श
  • चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर चोर गिरफ्तार
  • प्रवासी पक्षी साझा स्थान : पक्षी – अनुकूल शहर और समुदाय बनाना
  • श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 को किया गिरफ्तार
  • शहर में बेसमेंट पार्किंग की जांच शुरू, MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिये निर्देश
  • लक्ष्मणझूला : वेदा निकेतन आश्रम में की मॉक ड्रिल, घुस आए आतंकवादियों को ATS ओर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में किया ढेर
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सह विदाई समारोह का शांतिपूर्वक समापन
  • देश सेवा के लिए आपने अंदाज में आगे आए चमोली के युवा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़, पहले दिन लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की प्रस्तुतियों ने समा बांधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.