शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोगों को सुबह 05 बजे से माॅर्निंग वाॅक की दी जाय अनुमति – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

शेयर करें !
posted on : जून 27, 2020 4:56 अपराह्न

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को डेंगू से बचाव के लिए निर्देश दिये

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाय। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिन जनपदों में पिछले वर्षों में डेंगू का फैलाव कम रहा, उन जनपदों में हम इसे पूरी तरह कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, इसके लिए ठोस रणनीति बनायी जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अस्पतालों में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता हो। नगर निकायों द्वारा समय-समय पर फोगिंग की जाए। डेंगू से बचाव में रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसके लिए डाॅक्टर समय-समय पर मीडिया से समन्वय स्थापित करे। शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाय। प्रत्येक जनपद में सप्ताह में एक दिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाय। पर्वतीय जनपदों में वर्षाकाल में पेयजल लाईनें क्षतिग्रस्त होने से व दूषित जल से बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों से निरन्तर संवाद बनाये रखें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून सहित अन्य स्थानों पर कोविड-19 के दृष्टिगत बेहतर कार्य किया गया है। कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाय। जो लोग होम क्वारंटीन एवं एवं होम आईसोलेशन की लगातार निगरानी की जाय। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जनपदों में दुकानों को शाम 08 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाय। देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को भी मार्केट को खोलने के निर्देश दिये। सामान्य परिस्थितियों में बाजारों में जो साप्ताहिक अवकाश रहता है, वह रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुबह 05 बजे से माॅर्निंग वाॅक की अनुमति दी जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना पाॅजिटव की रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता एवं सुरक्षतात्मक दृष्टि से कार्य करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अब 1700 से अधिक टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। सोमवार से मुक्तेश्वर में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू हो जायेगी। यहां पर प्रतिदिन 100 टेस्ट होंगे। बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, सौजन्या, एस.ए. मुरूगेशन, पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य अमिता उप्रेती आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने जौनपुर ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • हिंदी पखवाड़े के अवसर पर चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय में “हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर” पर गोष्ठी आयोजित
  • उत्तराखंड में दरोगा और कांस्टेबल भर्ती के लिए एकीकृत नियमावली लागू, आयु सीमा में भी बदलाव
  • एसडीएम याक्षी अरोड़ा के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण, नियमानुसार संचालित मिले सभी केंद्र
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI से नौकरियों पर नहीं हैं कोई खतरा – डॉ. सिद्दीकी
  • अपर सचिव झरना कमठान ने हरिद्वार में ग्रामोत्थान परियोजनाओं का किया निरिक्षण, उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
  • डीएम संदीप तिवारी ने की आपदा राहत और विकास कार्यों की समीक्षा, कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • सीडीओ गिरीश गुणवन्त की अध्यक्षता में विकास विभाग की मासिक बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, कहा – बच्चों की सुविधाएँ और शिक्षा-स्वास्थ्य पर होगा फोकस
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने की स्वच्छता ही पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा, कार्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों तक होगा अभियान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.