रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा “देहरादून किताब कौतिक”

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 1:16 अपराह्न
  • ‘आओ, दोस्ती करें किताबों से’ विचार के साथ देहरादून में होगा 16वां ‘किताब कौतिक’ पुस्तक मेला
  • 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें, साहित्य चर्चा, करियर काउंसलिंग, बाल लेखन कार्यशाला और सांस्कृतिक संध्याएं होंगी आकर्षण का केंद्र
  • किताब कौतिक का मकसद देहरादून में 80,000 पुस्तकें लाना नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और पढ़ने की आदत का बीज बोना है – हेम पंत
  • देहरादून के विभिन्न स्कूली बच्चों को “पांच दिवसीय बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला” में हस्तलिखित पुस्तकें तैयार करने का मिलेगा मौका

देहरादून : पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत को प्रोत्साहित करने वाली संस्था “क्रिएटिव उत्तराखंड” द्वारा आगामी 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में “देहरादून किताब कौतिक” (पुस्तक मेला) का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को आयोजन के सुचारू, सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने के लिए दून पुस्तकालय के ऐंफी थिएटर में शाम 4 बजे विशेष परिचर्चा बैठक हुई, जिसमें आयोजन समिति (कमेटी) का गठन किया गया।

‘आओ, दोस्ती करें किताबों से’ का संदेश अभियान के संयोजक हेम पंत ने जानकारी दी कि “क्रिएटिव उत्तराखंड” संस्था द्वारा अब तक उत्तराखंड के विभिन्न कस्बों एवं शहरों (जैसे टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल, नानकमत्ता, रानीखेत, नई टिहरी, पंतनगर, गैरसैण और डीडीहाट आदि) में 15 सफल ‘किताब कौतिक’ आयोजित किए जा चुके हैं। इस 16वें पड़ाव के तहत “देहरादून किताब कौतिक” का आयोजन दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के हॉल, ओपन थियेटर तथा गलियारे में किया जाएगा।

श्री पंत ने कहा कि किताब कौतिक का मकसद देहरादून में 80,000 पुस्तकें लाना नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और पढ़ने की आदत का बीज बोना है।

इस कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेचर वॉक, साहसिक खेल, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टॉल्स सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त पपेट निर्माण, भाषा – संस्कृति और वॉल पेंटिंग कार्यशालाएं भी होंगी और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। किताब कौतिक में हिस्सा लेने के लिए देशभर से साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी देहरादून पहुंचेंगे।

आयोजन से एक सप्ताह पहले से देहरादून के विभिन्न स्कूलों के बच्चे “पांच दिवसीय बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला” में भाग लेकर खुद हस्तलिखित पुस्तकें तैयार करेंगे। इस स्वनिर्मित पुस्तकों का स्टॉल भी बच्चों द्वारा किताब कौतिक में लगाया जाएगा। देशभर से आ रहे विषय विशेषज्ञों के साथ स्कूली बच्चों और आम जनता के लिए करियर काउन्सिलिंग, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक संध्या सत्र भी होंगे।

इस विशेष परिचर्चा बैठक में हेम पंत, दयाल पांडे, भारती पांडे, प्रवीन कुमार भट्ट, रमाकांत बेंजवाल, बीना बेंजवाल, हेमा तिवारी, देवेश जोशी, प्रेम पंचोली, मनोज पांडे, दीप्ति भट्ट, प्रोफ़ेसर शशि सहित विभिन्न साहित्यकार, शिक्षक, शोधार्थी, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • BRICS समिट में अमेरिका पर भड़के रूस और ईरान, मेजबान भारत के लिए चुनौतियां?
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • आशीष शेलार संभालेंगे भारतीय ई-स्पोर्ट्स की कमान, ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए
  • डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित
  • उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : हरीश रावत ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन
  • किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और अपराध से बचाव की दी जानकारी, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव बताए, महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति भी किया जागरूक
  • बुग्यालों पर बढ़ता दबाव, संरक्षण का संकल्प
  • खिर्सू में पांच करोड़ से बन रहा आधुनिक स्टेडियम, अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण, युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं, सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को भी मिलेगा लाभ
  • रामणी में नंदा डोलियों के मिलन पर छलकीं आंखें, उमड़ा आस्था का सैलाब
  • श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोह का गैंग लीडर देवप्रयाग से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.