शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : डीएम व एसएसपी ने मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी, टीमों को सामग्री वितरण एवं अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2022 10:11 अपराह्न

देहरादून : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार  एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विधानसभावार मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी, टीमों को सामग्री वितरण एवं अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद चकराता विधानसभा क्षेत्र हेतु कल 121 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं तथा आज समस्त विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 23 आदर्श बूथ एवं 18 सखी बूथ हैं। जनपद में कुल मतदान बूथ की संख्या 1886 है, जिनमें से 943 बूथ पर वेबकास्टिंग की जा रही है तथा विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाताओ के लिए सुविधा व्हीलचैयर, वैसाखी आदि सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। मतदेय स्थलों पर कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत सैनिटाइजेशन करवाया गया है तथा पोलिंग पार्टियों को मास्क सैनिटाइजर, गलब्स आदि सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है। जनपद में पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए वनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल एवं पीएससी के जवान तैनात किये गए हैं। इसी प्रकार अन्य बूथों पर पुलिस/होमगार्ड/पीआरडी के वर्दीधारी जवान तैनात किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से निर्भिक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

<

p style=”text-align: justify;”>डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने बताया कि जनपद में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने हेतु पुलिस की सभी तैयारियां पूरी है जनपद को 21 कम्पनी अर्द्धसैनिक बल, 5 कम्पनी पीएससी तथा 5 हजार पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान उपलब्ध है। जनपद को सुरक्षा के दृष्टिगत 6 सुपर जोन, 39 जोन तथा 217 सेक्टर में बांटा गया है तथा 21 क्यूआरटी थानों के अन्तर्गत तैनात की गई है। सुपर जोन एएसपी, जोन में इंस्पैक्टर तथा सेक्टर में सबइंस्पैक्टर रैंक के अधिकारी को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 197 वनरेबल तथा 20 क्रिटिकल पोलिंग बूथ चिन्हित किए गए है, जिनमें अर्द्धसैनिक बल एवं पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। तथा एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को सक्रिय रखा गया है, जो कि 24×7 अपना काम कर रही है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • अनुरोध पर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूलों के 150 मीटर में दायरे से हटेंगी तंबाकू-शराब की दुकानें
  • सैकोट में टूटी नहर से खेती पर संकट, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को एक मई को खुलेंगे लाटू धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.