देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के. रतूड़ी द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से आगामी मोहर्रम, गणपति विसर्जन एवं Enforcement के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के. रतूड़ी द्वारा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए 46 वीं वाहिनी PAC ऊधमसिंहनगर में तैनात प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा को श्रृद्धांजलि देते हुए सम्पूर्ण पुलिस परिवार की ओर से शोक व्यक्त किया गया।
महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा जनपद प्रभारियों को साईबर क्राइम से सम्बन्धित शिकायतों में पीड़त को relief देते हुए तत्काल FIR दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। बड़े Economic Frauds चिट फंड आदि में कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान दिये गये दिशा-निर्देश
- आगामी गणपति विसर्जन एवं मोहर्रम के दृष्टिगत समस्त जनपद प्रभारियों को जिलाधिकारी से सम्नवय बनाने एवं इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाईन का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
- कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मास्क न पहनने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध Enforcement का Level बढ़ाये। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों के कोविड टेस्ट को बढ़ावा देने एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत SOPs का और अधिक कड़ाई से पालन कराने एवं अनावश्यक Exposure से बचने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक फायर अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ/ PAC संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना विमला गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ रिधिम अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




Discussion about this post