सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : निराश्रित गौवंश के लिए शरणालयों की स्थापना व संचालन नीति को लेकर बैठक आयेाजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2022 1:02 पूर्वाह्न
 
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निराश्रित गौवंश हेतु शरणालयों की स्थापना व संचालन नीति के सम्बन्ध में बैठक आयेाजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल उपस्थित रहे। माननीय अध्यक्ष ने गौसेवा सदनों के संचालन में आ रही बाधाओं से भी अवगत कराया। 
बैठक में जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंश हेतु कांजी हाउस/गौशाला शरणालयों की स्थापना के सम्बन्ध में भूमि चिन्हीकरण की स्थिति जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को नगर निगम, नगर निकाय, नगर पालिकाओं से समन्वय करते हुए भूमि चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया किय भूमि चिन्हिकरण के साथ ही जो संस्थाएं एवं लोग  गौसेवा हेतु इच्छुक हों उनके साथ एमओयू कर लें। बैठक में कतिपय नगर निकायों से गौ सदनों का भुगतान न होने सम्बन्धी शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उनकी ओर से नगर निकायों को एमओयू के अनुसार सम्बन्धित गौ सदनों का भुगतान किये जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।  साथ ही जनपद में जो गौ शाला संचालित है की सूची प्रेषित करने, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नियमावली के अनुसार डेरी संचालकों का निरीक्षण के साथ ही रजिस्ट्रेशन करने, नगर निगम एवं नगर निकायों को अपने-2 क्षेत्रों में संचालित डेरियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिकाओं को निर्देशित किया किया घायल पशुओं के परिवहन हेतु अधिशासी अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए।  इस दौरान गौ सेवा सदनों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल ने गौंवश हेतु गौशाला हेतु भूमि चिन्हित करने के साथ ही गौसदनों में होने वाली परेशानी से रूबरू कराते हुए उसका निराकरण करने तथा सड़क पर घूम रहे श्वान का टीकाकरण कराने का भी अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विद्याधर कापड़ी, डाॅ. एके डिमरी, डाॅ. कैलाश उनियाल, अभि. जिला पंचायत इ. वीरेन्द्र सिंह गुंसाई, पीयूपल फोर एनिमल वेलफेयर गौरी मौलखी, हरिओम आश्रम से  अनुपमानन्दगौरी, दून एनिमल वेलफेयर से आशू सहित गौ सदनों के प्रतिनिधि एवं नगर निगम व नगर पालिका परिषदों के अधिकारी/कार्मिक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.