शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2022 3:28 अपराह्न

देहरादून : देहरादून में एक बड़ा हत्याकांड सामने आया है जिसमें चाकू से गोदकर एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना राजधानी के देहात क्षेत्र रानीपोखरी की है जहां छाती नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो पिछले कुछ समय से रानी पोखरी में रह रहे थे, पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तो वहीं इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मरने वालों में आरोपी की 3 पुत्रियां उसकी पत्नी व मां शामिल है।सामूहिक हत्याकांड से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून दहल उठी है। यहां एक शख्स ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। आरोपी ने अपने तीन बच्चों, पत्नी और मां की हत्या कर दी है। इसने अपनी मासूम बच्चियों पर भी रहम नहीं किया और मासूम बच्चियों पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यहां हर ओर फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। खून से लथपथ पांच शव इधर-उधर जमीन पर पड़े हुए थे। जिसने भी यह मंजर देखा खौफ से भर गया। जानकारी के अनुसार, इस शख्स के चार बच्चे थे। तीन बच्चों की इसने हत्या कर दी। एक बच्ची अपनी बुआ के पास गई थी, जिससे उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपी पूजा पाठ करता था और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि, आरोपित महेश कुमार ने इन पांचों हत्‍याओं से पहले पूजा पाठ भी की और इसके बाद खूनी तांडव मचा दिया। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को बारी बारी से मौत के घाट उतारा। आरोपित अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है, उसने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्वजनों को बुलाया गया है।आरोपित का एक भाई ऋषिकेश में रहता है। जिसे घटना की सूचना दी जा चुकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मां मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी, जबकि उसकी एक बेटी विकलांग थी। नागाघेर रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की नृशंस हत्या, पुलिस ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मय पुलिस फोर्स के मौके पर

आज 29 अगस्त 2022 को थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी है। उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना में प्रयुक्त किए गए आलाकत्ल चाकू को बरामद किया गया है। रानी पोखरी क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

नाम पता मृतक 

  1. बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)
  2. नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
  3. अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)
  4. अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)
  5. स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोस्वामी तुलसीदास के विचारों से मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव, सनातन समाज एकजुट होकर आगे बढ़े – आचार्य सुभाष जोशी
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.