गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ में दीपक की दहाड़, हरीश रावत और गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, उमड़ा सैलाब

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2022 3:52 अपराह्न
उत्तरकाशी : कांग्रेस में शामिल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पहली बार चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उनके साथ पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी सरकार में शुरू की गई योजनाओं को बंद करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। इस राज्य को भले ही कुछ ना दिया हो, लेकिन तीन-तीन मुख्यमंत्री जरूर थोप दिए गए। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता के पास अपनी अपलब्धियां गिनाने के लिए कोई बड़ी योजना नहीं है। इसलिए उनके नेता जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के नाम की माला जप रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने जा रही है। 
हाल ही में कांग्रेस में घर वापसी करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक जिबल्वाण ने कहा कि हर हाल में यमुनोत्री की सीट कांग्रेस की झोली में जाने वाली है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र की जनता मन बना चुकी है। लोग तय कर चुके हैं कि कांग्रेस को जिताना है। दीपक बिजल्वाण ने उन लोगों को भी संदेश देने का काम किया जो, कांग्रेस में आने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आने से जो भी कांग्रेस के लोग नाराज हैं, वो सभी को साथ लेकर चलेंगे। उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग का विरोध कर रहे संजय डोभाल का नाम लेकर कहा कि संजय डोभाल उनके बड़े भाई हैं और उनको साथ लेकर काम करेंगे, जो कांग्रेस पार्टी तय करेगी, सभी उस निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे। दीपक ने कहा कि कांग्रेस को जिताना हम सभी का लक्ष्य है। 
अपने भाषण के दौरान दीपक बिजल्वाण भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि उनको फंसाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी। अधिकारियों को षडयंत्र रचने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कितने काम हुए हैं और किसकी कितनी मदद हुई है। दीपक बिजल्वाण ने अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि सरकारें बदल जाती हैं, कब तक किसी सरकारों के कहने पर इस तरह के काम करेंगे। जिस तरह से दीपक बिजल्वाण, हरीश रावत और गणेश गोदियाल के स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ी, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। दीपक बिजल्वाण पहले ही निर्दलीय जीत का दावा कर रहे थे। कांग्रेस में वापसी के बाद लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। सभा स्थल पर मौजूद लोग आखिर तक मैदान में डटे रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.