सोमवार, मई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : धराली में भू-धंसाव से सेब के बागीचे को नुकसान, गंगोत्री हाईवे को खतरा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2026 5:12 अपराह्न

उत्तरकाशी : जिले के धराली क्षेत्र में भागीरथी नदी के कटाव से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। नदी के तेज कटाव के चलते हुए भू-धंसाव ने गंगोत्री हाईवे के किनारे स्थित सेब के बागीचों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, हाईवे का लगभग 30 मीटर हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे सड़क पर दरारें पड़ गई हैं और यातायात के लिए खतरा बढ़ गया है।

धराली के प्रधान अजय नेगी के अनुसार, बीते रविवार को हुई बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। भारी भू-धंसाव के कारण बागीचों में लगे करीब 100 सेब के पेड़ जमीन धंसने से गिर गए। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लगातार धंसाव जारी है, जिससे गंगोत्री हाईवे की स्थिरता पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही, तो भू-धंसाव और तेज हो सकता है। इससे न केवल हाईवे के पूरी तरह ध्वस्त होने का खतरा है, बल्कि ऊपर बसे गांवों और बागीचों पर भी बड़ा संकट आ सकता है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए, तो इसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है। यात्रियों की आवाजाही बाधित होने से व्यापक परेशानी खड़ी हो सकती है।

अजय नेगी ने बताया कि गत वर्ष आई आपदा के दौरान ही भागीरथी नदी से कटाव शुरू हो गया था, जो लगातार बढ़ता जा रहा था। इस संबंध में बागीचा मालिकों ने कई बार जिला प्रशासन और अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सुरक्षात्मक कार्यों की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है और क्षेत्र में बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.