गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साइबर ठगों का ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, हो जाए सावधान, एक QR कोड खाली कर देगा आपका खाता…

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2024 6:54 अपराह्न

 

देहरादून : ऑनलाइन ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऑनलाइन ठगी के लिए ठग हर दिन कोई ना कोई नया तरीका खोज निकालते हैं। जब तक आप और हम पुराने तरीके से निपटने की तरकीब खोजते हैं, तब तक ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग एक ठगी का एक और नया तरीका खोज निकालते हैं। ऐसा ही एक और नया तरीका इन दिनों लोगों के खातों पर बुरी नजर लगाए हुए हैं।

आप अक्सर गिफ्ट के नाम पर क्यूआर कोड को स्कैन कर देते हैं, लेकिन साइबर ठगों ने इसको भी अब ठगी का जरिया बना लिया है। अगर आपको भी किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर गिफ्ट का ऑफर मिलता है, तो स्कैन करने से पहले यह पूरी तरह से कन्फर्म कर लें कि जिस QR कोड को आप स्कैन कर रहे हैं, वो सेफ हैं। जल्दबाजी और लालच के चक्कर में आपका खाता भी खाली हो सकता है।

यदि आपके पास अनजान व्यक्ति ने कोई उपहार पार्सल के माध्यम से भेजा है और उस पर QR कोड बना है तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आप क्यूआर कोड को स्कैन कर दें और आपका खाता खाली हो जाए। क्योंकि, साइबर जालसाजों ने लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने का ये नया तरीका इजाद कर लिया है। पुलिस इससे लोगों को सावधान कर रही है।

साइबर ठग बैंक कर्मचारी या किसी अन्य सार्वजनिक सेवा से जुड़े कर्मचारी बनकर लोगों को फेक कॉल कर अपने जाल में फंसा लेते हैं। बातों ही बातों में वो लोगों को एक QR कोड भेजते हैं और उसे स्कैन करने के लिए कहते हैं। उनके जाल और लालच में लोग क्यूआर कोड को स्कैन कर ले रहे हैं, जिससे उनके खाते से रकम साफ हो रही है।

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवती के पास एक पार्सल भेजा गया। अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए गिफ्ट पर QR कोड बना था। पहले युवती ने स्कैन करने की कोशिश की, लेकिन बाद में किसी परिचित से बात की और स्कैन नहीं किया। पुलिस में शिकायत करने पर मालूम हुआ कि ये साइबर ठगों की साजिश थी।

ऐसा ही एक मामला ज्वालापुर निवासी एक युवती को पार्सल भेजा गया। ऑनलाइन संपर्क होने के बाद उस तक पार्सल पहुंचा। तब पार्सल पर बना QR कोड स्कैन कर दिया। तब उसके खाते से 12 हजार की रकम उड़ गई। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लगातार लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक कर रही है। बावजूद लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.