रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साईबर ठगो ने की ठगी, STF साईबर क्राईम पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर करायी 05 लाख 88 हजार की धनराशि वापस

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2021 8:10 अपराह्न
  • Stf/cyber police द्वारा लगातार प्रयास करते हुए कोरोना काल मे भी साइबर ठगी के पैसे शिकायतकर्तायो को कराए जा रहे वापस
  • आज 5.88 लाख तीन विक्टिम्स के कराए वापस।विगत 3 दिन में करीब 13.50 लाख धोखाधड़ी के कराए वापस
  • STF साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन द्वारा साईबर ठगो द्वारा ठगी रुपये 588000/- (पांच लाख अठास्सी हजार रुपये) की धनराशि करायी वापस ।

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 23 अप्रैल 2021 संध्या 5:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर झांसे में लेकर उनके बैंक सम्बन्धी विवरण प्राप्त कर उनके SBI खाते से 548000/- (पांच लाख अड़तालिस हजार) रूपये की धनराशि की निकासी कर ली गयी है। उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र से कानि. मुहम्मद उस्मान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बधित बैंक से सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि धनराशि गुजरात के एक बैंक में स्थानान्तरित हुयी है, जिसे तत्काल होल्ड कराते हुये समस्त धनराशि 548000/- (पांच लाख अड़तालिस हजार) रूपये शिकायतकर्ता के खाते वापस करायी गयी। शिकायतकर्ता द्वारा साईबर थाने का आभार व्यक्त किया गया।
  2. जनपद अल्मोड़ा निवासी साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुये अपनी बातो के झांसे मे लेकर उनके बैंक खाते से 24054 (चौबीस हजार चव्वन ) रूपये धोखाधड़ी से निकासी कर ली गयी है। उक्त प्रार्थना पत्र पर पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र से कानि. रवि बोरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल UPI से सम्पर्क स्थापित कर ठगी में प्रयुक्त खाते को फ्रीज कराते हुये साईबर अपराधियों द्वारा ठगी गयी धनराशि मे से रुपये 10000/- शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराये गये। शिकायतकर्ता द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए साइबर थाना पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
  3. अशोक विहार कालोनी थाना रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को अमेजन कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेजन एकाउन्ट में गिफ्ट वाउचर होना जिसे उनके द्वारा प्राप्त नही किया गया बताया गया। उक्त गिफ्ट वाउचर को रिडीम करने की प्रक्रियां के दौरान लिंक भेजकर उनके बैंक सम्बन्धी विवरण प्राप्त कर उनके खाते से विभिन्न किस्तो मे कुल 114000/- (एक लाख चौदह हजार) रुपये की निकासी धोखाधड़ी से कर ली गयी । उक्त प्रार्थना पत्र पर पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र से कानि. रवि बोरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वॉलेट/बैंक नोडल से सम्पर्क स्थापित कर ठगी में प्रयुक्त खाते को फ्रीज कराते हुये साईबर अपराधियों द्वारा ठगी गयी धनराशि मे से रुपये 30000/- (तीस हजार) रूपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस आ गये। जिसपर शिकायतकर्ता द्वारा साईबर थाने का आभार व्यक्त किया गया।
  4. नथुवावाला थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि उनको अज्ञात मोबाईल नम्बर धारक द्वारा कॉल कर स्वयं को टेलीकॉम कम्पनी से बताते हुये उनके मोबाईल सिम की KYC न होने के कारण मोबाईल नम्बर बंद होना बताया गया तथा KYC अपडेट कराने के नाम पर Quick Support App डाउनलोड कराते हुये बैंक सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर उनके खाते से कुल 91200/- (इकानब्बे हजार दो सौ) रुपये धोखाधड़ी से निकासी कर ली गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

साईबर सुरक्षा टिप

  • किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।
  • ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।
  • किसी भी रूप में संदेश पर प्रतिक्रिया(कमेन्ट आदि) देने से पहले उसे परख लें (जैसे ई-मेल, एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर)।
  • किसी अजनबी या किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त संदेश का जवाब न दें जिसे आप नहीं जानते हैं।
  • KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें ।
  • किसी भी प्रकार के अन्जान लिंक पर क्लिक न करें ।
  • किसी भी अन्जान व्यक्ति/महिला से फेसबुक या किसी भी सोशल साइट पर दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार न करें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“हो सकती है आपको बाधा, न करें अपनी निजि जानकारी साझा”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
  • उत्तराखंड : भाजयुमो नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
  • भाजपा नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, आरोपी के घर में आगजनी और बुलडोजर कार्रवाई
  • लच्छीवाला टोल के ई-डिटेक्शन सिस्टम ने काटे 42 चालान, जुर्माना पहुंचा सवा चार लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.