posted on : अगस्त 21, 2020 4:27 अपराह्न
देहरादून : महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा कुमाऊँ परिक्षेत्र में साईबर पुलिस थाना स्थापित किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। शीघ्र ही कुमाऊँ परिक्षेत्र में साईबर थाना खोला जाएगा, जिससे वहां की जनता को बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग, मनी ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया सम्बन्धी मामलों की शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी।




Discussion about this post