रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 05 किमी डंडी में बैठाकर पहुंचाया CSC

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2020 6:45 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। अभावों में जीना पहाड़ की नियती बन गई है। सड़क के अभाव में कभी बीमार को तो कभी पेंशन के लिए बुजुर्गों को डंडी, कंडी के सहारे लाना ले जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को पोखरी विकास खंड के साकनी गांव की 85 वर्षीय कल्पेश्वरी देवी को पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र ऑन लाइन जमा करवाने के लिए उनके परिजन पांच किलोमीटर डंडी में लाद कर जन सेवा केंद्र उडामांडा तक लाया गया।

साकनी गांव की 85 वर्षीय कल्पेश्वरी देवी को पेंशन के लिए हर वर्ष अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करवाना होता है। शुक्रवार को जब उन्हें जीवित प्रमाण पत्र ऑन लाइन जमा करवाना था तो उनके पुत्र जगदीश नेगी व अन्य ग्रामीण नीरज चैहान, सत्येन्द्र नेगी, सुभाष नेगी उन्हें पांच किलोमीटर डंडी में लादकर जनसेवा केंद्र तक लाये जहां उनका ऑन लाइन प्रमाण पत्र जमा करवाने के बाद फिर से वापस गांव ले जाया गया। इस गांव को जोड़ने के लिए 2014 से स्वीकृत उडामाणडा-विनगढतल्ला-खूनीगाड मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए वर्तमान समय तक वित्तीय स्वीकृति न मिलने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों को गांव से मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। बीमार, बच्चों, बुजुर्गाे, गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण डंडी कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाते हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष नेगी, विनगढ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि वे 2014 से इस मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिए मामला शासन मे लटका हुआ है। यदि इस मोटर मार्ग का निर्माण हो जाता तो करछूना, कुमेडा तल्ला, विनगढ, साकनी, उदयपुर, सिनाऊ तल्ला-मल्ला के ग्रामीणों को इस मार्ग का लाभ मिल जाता। हर्षवर्धन चैहान, सुभाष नेगी का कहना है कि सडक के अभाव मे इन ग्राम सभाओं के बीमार, बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाना पडता है। 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.