गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2026 12:57 पूर्वाह्न
  • नई आपराधिक संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा
  • अधिवक्ताओं के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं एवं राज्य के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण, न्यायालय परिसरों में सुविधाओं के विस्तार एवं न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान नई आपराधिक संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई संहिताओं के लागू होने से न्याय प्रणाली अधिक सुदृढ़, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनेगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में बार और बेंच के बीच समन्वय आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न्यायिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। न्यायालय परिसरों का आधुनिकीकरण, डिजिटल सुविधाओं का विस्तार, ई-कोर्ट प्रणाली को बढ़ावा तथा न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए अनेक पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु बार भवनों के निर्माण, पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं एवं बार संगठनों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में गुरुवार को मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर को दिया गया नया स्वरुप
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • बागेश्वर में दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, दैनिक उत्पादन 1640 लीटर से बढ़कर 2200 लीटर, महिलाओं की भागीदारी से डेयरी क्षेत्र को मिली नई गति
  • कुंभ मेला 2027 : श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस, महिला पुलिसकर्मियों के लिए बन रही है 100 बेड की बैरक
  • मोटर मार्गो के लैण्ड क्लियरेंस एवं मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित करें अधिकारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • कोटद्वार में पहली बार हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 27 से 29 मार्च तक
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर डीएम स्वाति एस. भदौरिया की सख्ती, सैंपलिंग लक्ष्य शीघ्र पूरा करने, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई व मोबाइल लैब स्थापित करने के निर्देश
  • एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर, जनपदभर में चला सघन जांच अभियान, रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.