posted on : मई 31, 2022 5:16 अपराह्न
कोटद्वार। नगर निगम पार्षदों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी की नियमित तैनाती के सम्बंध मे तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया की विगत पांच छह माह से परगना क्षेत्र कोटद्वार तहसील में उपजिलाधिकारी की नियमित तैनाती नहीं हो पा रही है। जिसके कारण कोटद्वार क्षेत्र के समस्त निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुरोध किया है कि शीघ्र अति शीघ्र उपजिलाधिकारी की कोटद्वार में तैनाती की जाएं ताकि कोटद्वार की जनता को कार्य करने में सुगमता हो सके।इस मौके पर बीना नेगी, सुखपाल शाह, प्रवेंद्र सिंह रावत, अनिल रावत, पिंकी रावत, राकेश बिष्ट, अनिल नेगी आदि पार्षद मौजूद रहे।


