रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जुवां, भैड़गॉंव, बंगला के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग को लेकर दे रहे लगातार धरना

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2021 6:44 अपराह्न
कोटद्वार । यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा ब्लॉक के जुवां, भैड़गॉंव, बंगला के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। यहां के ग्रामीण पिछले 24 दिनों से अनिश्चित धरने पर बैठे हैं। चेतावनी दी गयी है कि यदि पुल का निर्माण नहीं हुआ मतदान नहीं करेंगे। जुंवा गॉव के उप प्रधान जितेन्द्र बिष्ट ने बताया कि पिछले मार्च 2021 में भी 13 दिन के लिए जुंवा भैड़ बगंला युवा समिति ने धरना प्रदर्शन किया था। यमकेश्वर विधायक ने समिति एवं ग्रामीणों को इसका मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन आठ माह से अधिक समय बीत गया अभी तक उक्त पुल के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुगड्डा से ढाई किलोमीटर दूर हनुमंती से आगे लगे गॉव जुवां, भैड़गॉव, बंगला और बोर गॉव को इसका लाभ मिलना है। इस पुल से लगभग डेढ हजार लोगों को बरसात में नदी पार करने की समस्या समाप्त हो जायेगी। उन्होंने बताया कि लंगूर गाड़ पर उक्त पुल बनने से ग्रामीणों की काफी समस्यायें दूर हो जायेगी।
साथ ही उन्होनें कहा कि यदि उक्त पुल का निर्माण नहीं होता है तो 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया जायेगा। अतः पुल नही तो वोट नही के नारे को लेकर चलने वाले ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस बार ग्रामीणों की मॉग नहीं मानी गयी तो इस बार चारों गावों के ग्रामीणों द्वारा मतदान नही किया जायेगा। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 27 दिनों से अनिश्चित धरना पर बैठे होने के बाद भी शासन प्रशासन व विभागीय कर्मचारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। साथ ही रात्रिकाल में धरने पर बैठे ग्रामीणों को जंगली जानवरों का भय अलग रहता है, यदि धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले ही जुवां गॉव की एक वृ़द्ध महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था। धरने पर बैठे ग्रामीणो में मनोज कण्डवाल युवा समिति के अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह अजय बिष्ट, दिनेश चन्द्र, आशा देवी, इन्द्र देवी, लक्ष्मी देवी, सरोजिनी देवी, लक्ष्मी देवी, सुलोचना देवी, मुन्नी देवी, भागा देवी, सावित्रि देवी, अनिल बिष्ट,मोहित सिंह, राजेन्द्र सिंह चैधरी, मातवर सिंह, अशोक सिंह, हेमन्त सिंह, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.