शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

झबरेडा से कांग्रेस के विरेन्द्र जाती ने की जीत दर्ज, चुनाव जीतकर रचा इतिहास

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2022 6:34 अपराह्न

 

रुड़की ।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम देखने को मिल रहे हैं जिसमें झबरेडा विधानसभा सीट से प्रत्याशी विरेन्द्र जाती को प्रचण्ड जीत मिली है. जहाँ प्रदेश में कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज धराशायी हो गये है तो वहीँ विरेन्द्र जाती ने इस चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल कर अपने कद को दर्शाया हैं. झबरेडा विधानसभा क्षेत्र में घर घर तक अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले है वीरेंद्र जाती. आपको बताते चलें कि पिछले चुनाव में भी वीरेंद्र जाती प्रमुख दावेदारों में से एक थे. लेकिन टिकिट कटने की वजह से चुनाव नही लड पाए थे. विरेन्द्र जाती ने अपने घर घर पकड़ के चलते चुनाव जीत कर कांग्रेस में अपने कद को बता दिया हैं. विरेन्द्र की जीत से क्षेत्र में जश्न का माहौल बना हुआ हैं. 

झबरेड़ा विधानसभा सीट से विजयी हुये विरेन्द्र जाती ने भाजपा और बसपा को करारा झटका दिया और एक- बड़ी जीत हासिल की। जबकि पूर्व में इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। जिसे विरेन्द्र जाती ने छीन लिया और चुनाव जीतकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी।  झबरेड़ा क्षेत्र के शेरपुर खेलमउ गांव में एक किसान के परिवार में जन्मे विरेन्द्र जाती ईमानदार, अच्छी छवि व युवा नेता के रुप में उभरे तथा कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। ग्रामीण अंचल में रहने के बावजूद उनकी मिलनसार शैली हर किसी के दिल को छूने वाली हैं।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा इस बार पूर्व में पार्टी से दो बार हारे राजपाल बेलड़ा का नकारकर विरेन्द्र जाती पर दांव खेला। जिसका पार्टी को बड़ा लाभ मिला और पाला बदलकर भाजपा प्रत्याशी बने राजपाल बेलड़ा को ही बड़ी शिकस्त देकर पराजित किया। जब वह जीतकर गांव पहुंचे, तो जगह-जगह लोगों ने विधायक विरेन्द्र जाती का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और सोनिया गांधी, जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, विरेन्द्र जाती जिंदाबाद के नारे लगाये। साथ ही पटाखे छोड़कर और एक-दूसरे का मुह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान विरेन्द्र जाती ने भी अपनी जीत का श्रेय पार्टी हाईकमान के साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता को दिया और कहा कि जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया हैं, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे तथा विधानसभा में जाकर झबरेड़ा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका निराकरण करायेंगे। वहीं ग्रामवासी भी विरेन्द्र जाती की जीत पर बेहद गदगद दिखाई दिये।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.